श्री अग्रसेन स्मारक समिति व मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नागपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जांच शिविर अनेकों को मिला लाभ

बुलंद गोंदिया। श्री अग्रसेन स्मारक समिति व सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नागपुर के संयुक्त तत्वाधान में श्री अग्रसेन भवन गोंदिया में निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें अनेकों समाज बंधुओ ने जांच करवाकर इस शिविर का लाभ लिया।

गौरतलब है की गोंदिया के सकल मारवाड़ी समाज के लिए श्री अग्रसेन स्मारक समिति वह मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नागपुर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जान शिविर का आयोजन श्री अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया था।
जिसमें मैक्स हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलेश अग्रवाल, डॉ रमिज शेख, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशांक जाजू, गोंदिया की आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर निधि जयपुरिया दंत विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षत अग्रवाल ने अपना विशेष सहयोग दिया।
आयोजित शिविर में 80 से अधिक समाज बंधुओ ने इसका लाभ लिया।
इस अवसर पर कुछ मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन करने के साथ ही निशुल्क चश्मा भी समिति द्वारा बनवाए गए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्मारक समिति के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल सचिव आशीष अग्रवाल, परियोजना निदेशक सुजित अग्रवाल, नितिन बलदेव प्रसाद अग्रवाल, अरविंद बजाज, राकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल वह समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग दिया ,.
इस अवसर पर समिति द्वारा शिविर में अपना बहुमूल्य समय देने पर सभी चिकित्सकों का पुष्प गुच्छ देकर सत्कार करने के साथ ही सचिव आशीष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share Post: