वृद्ध की उभारी से पीट-पीट कर जधन्य हत्या ,मामूली विवाद बना जानलेवा

बुलंद गोंदिया। गंगाझरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम डब्बेटोला निवासी मुन्नीलाल वारलु कटरे उम्र 60 वर्ष के साथ हुए मामूनी विवाद के चलते चार आरोपियों द्वारा बैलबंडी की उभारी से पीट-पीट कर जधन्य हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डब्बेटोला निवासी मृतक मुन्नीलाल वारलु कटरे के साथ आरोपियों का मामूली विवाद हुआ था। उसे विवाद के चलते उसका काटा निकालने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा 14 जून को 8:30 से 10:बजे के दौरान आपसी मिलीभगत करते हुए मृतक के घर में प्रवेश कर मुन्नीलाल को लात मुक्को व बैलबंडी की उभारी से उसके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया इस दौरान बीच बचाव करने के लिए आई फरियादी महिला व मृतक की 75 वर्षीय माता के साथ भी मारपीट कर उसे भी जख्मी कर दिया।
आरोपियों द्वारा की गई जघन्य मारपीट के चलते मृतक को लगी गंभीर चोटों से उसकी मृत्यु मौत हो गई।
इस मामले में 45 वर्षीय महिला फरियादी की मौखिक शिकायत पर आरोपी रवि लक्ष्मण मेश्राम 31 वर्ष, संजय लालाजी मेश्राम उम्र 38 वर्ष, मनीषा रवि मेश्राम उम्र 28 वर्ष व अक्षय हेतराम मेश्राम उम्र 25 वर्ष सभी डब्बे टोला निवासी के खिलाफ धारा 103(1) 332, 115, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।
उपरोक्त मामले में गंगाझरी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक वर्मा द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

Share Post: