बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के प्रभाव क्रमांक 12 में रामेश्वरम मंदिर बसंत टाल के समीप सामाजिक सभागृह का निर्माण कार्य दलितो उत्तर योजना के अंतर्गत मंजूर किया गया था। जिसका निर्माण कार्य अधूरा होने के बावजूद पूर्ण कार्य का बिल बनाने का प्रकरण सामने आने पर नगराध्यक्ष सचिन शेंडे द्वारा इस पर कार्रवाई कर मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर के प्रभात क्रमांक 12 में स्थित रामेश्वरम मंदिर बसंत टाल के समीप सामाजिक सभागृह निर्माणकार्य के बांधकाम का आदेश दलितो उत्तर योजना के तहत महाराष्ट्र ट्रेडर्स ठेकेदार संदीप कडुकर को कार्य देश क्रमांक 62 /25 दिनांक 8 जनवरी 2026 को दिया गया था इसके पश्चात ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू किया गया था।
लेकिन इस मामले में निर्माण कार्य के दौरान परिसर निवासी अर्जदार पुष्पांजलि बैस व श्रीमती सीमा फुंडे के आने जाने का मार्ग बंद हो जाने के चलते इसका प्रकरण दूसरे सह दीवानी न्यायालय वरिष्ठ स्तर गोंदिया में नजूल भू माँपन क्रमांक 514 /65 न्याय प्रविष्टि है। जिस पर अपर तहसीलदार गोंदिया के आदेश से मुख्याधिकारी नगर परिषद गोंदिया द्वारा उपरोक्त कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने का पत्र दिया गया था।
विशेष यह है कि कार्य रुकने के पश्चात जितना कार्य किया गया उसका रनिंग बिल बनवा कर राशि प्राप्त की जा सकती थी किन्तु इस प्रकरण में सामने आया कि लेखा बिल क्रमांक 182 /21मई 26 के अनुसार कार्य पूरा ना करते हुए तथा उसका कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त न कर नगर परिषद बांधकाम विभाग के नगर अभियंता, सहायक अभियंता के साथ-साथ साठगाट कर पूरे कार्य का बिल बनवाकर राशि प्राप्त करने का कार्य किया गया।
उपरोक्त प्रकरण जब नगराध्यक्ष सचिन सेंडे के सामने आया तो कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें यह पाया गया की कार्य मात्र 25 से 30% ही पूर्ण हुआ है जिसके चलते पूरे बिल पर रोक लगाते हुए भुगतान रोकने का आदेश देने के साथ ही बिना पूर्ण कार्य के बिल बनाकर राशि राशि निकालना का कार्य करने वाले नगर परिषद अभियंता, जूनियर अभियंता व संबंधित ठेकेदार पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग का पत्र मुख्याधिकारी को देकर किया हैसाथ ही संबंधित ठेकेदार को 3 वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है किंतु अब तक इस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई सामने नहीं आई है जिससे इस प्रकरण पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है।
प्रकरण की जांच शुरू है
पूरा बिल बनाने बल के संदर्भ में जांच का आदेश दिया है तथा इसकी जांच शुरू है यदि इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी।
-संदीप बोरकर मुख्याधिकारी नगर परिषद गोंदिया।
बिल पूरे कार्य का नहीं बनाया था
सामाजिक सभागृह के निर्माण कार्य का बिल संपूर्ण कार्य का नहीं बनाया गया था जितना कार्य हुआ था उतना ही बिल बनाया गया था इस प्रकरण में मुख्य अधिकारी द्वारा अव्वल मांगे जाने पर दिए गए निर्देश के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएंगी।
– राजीव जाधव नगर परिषद अभियंता बांधकाम विभाग गोंदिया।






