2 लाख 40 हजार की देसी शराब सहित बोलेरो वाहन जप्त सालेकसा पुलिस की कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गिरोला से तीरखेड़ी मार्ग पर 21 जून की सुबह 8:45 से 9ः50 के दौरान बोलेरो वाहन में अवैध रूप से तस्करी की जा रही 60 पेटी देसी शराब अंदाजन कीमत 2 लाख 40 हजार सहित बोलेरो वाहन जप्त किया गया। उपरोक्त कार्रवाई सालेकसा पुलिस द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत 21 जून की सुबह गिरोला से तीरखेड़ी जाने वाले मार्ग पर सालेकसा पुलिस द्वारा जांच करवाई की जा रही थी इसी दौरान मार्ग से संदिग्ध परिस्थिति में जा रहे बोलेरो वाहन क्रमांक एमएच 28 व्ही 4420 को रोक कर उसकी तलाशी लिए जाने पर वाहन में देसी शराब रॉकेट ब्रांड की 60 पेटी शराब पाई गई।
इस संदर्भ में वाहन में सवार आरोपी संजय सदाशिव राऊत उम्र 50 वर्ष व गणेश ईश्वर निकोडे उम्र 36 वर्ष से पूछताछ किए जाने पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज वह परिवहन की मंजूरी नहीं दिखा पाए , जिस पर सालेकसा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए शराब वह वाहन को जप्त किया।
जप्त किए गए रॉकेट ब्रांड देसी शराब जिसमें प्रत्येक पेटी में 100 नग प्लास्टिक की भरी हुई बोतल जिसकी 40 प्रति बोतल कीमत के अनुसार 6000 नग के 2लाख 40हजार रुपए वह सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो अंदाजन कीमत 5 लाख आरोपियों के पास से जप्त किया गया।
उपरोक्त मामले में फरियादी पुलिस हवलदार खुशरंग भोजराज बिसेन सालेकसा पुलिस थाने की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 65 (अ), (ई), 77 (अ), (ब), 83 महाराष्ट्र दारू बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आगे की जांच सालेकसा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी भूषण बुराडे के मार्गदर्शन में की जा रही है।
शराब बंदी जिले गढ़चिरौली में तस्करी की संभावना
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त शराब गोंदिया जिले से लगे गढ़चिरौली जिले में तस्करी किये जाने की संभावना है जहां शराब पर प्रतिबंध लगाया हुआ है समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं मिल पाई थी कि उपरोक्त शराब किसी लाइसेंस दुकान से खरीदी की गयी थी ।अथवा नकली शराब का निर्माण कर तस्करी की जा रही थी। जिसमें संभावना जताई जा रही है कि उपरोक्त शराब नकली बनाकर बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी। क्योंकि इसके पहले भी गोंदिया जिले से गडचिरोली व चंद्रपुर जिले में बड़े पैमाने पर रॉकेट ब्रांड की नकली देसी शराब की तस्करी की जाती थी जिस समय-समय पर कार्रवाई कर जप्त भी किया गया था।
100 पेटी थी शराब
सूत्रों से मिली विश्वसनीय जानकारी के अनुसार उपरोक्त कार्रवाई में अंदाजन 100 पेटी के करीब शराब थी किंतु कार्रवाई में 60 पेटी जप्त बताई गई है।

Share Post: