बुलंद गोंदिया। रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली सूर्याटोला रेलवे चौकी के रेलवे ट्रैक पर सोमवार 22 जून की सुबह एक अज्ञात महिला की धारदार हथियार से गला कटा हुआ शव नागरिकों को दिखाई दिया जिसकी जानकारी रामनगर पुलिस थाने को दी गई। इस घटना से संपूर्ण परिसर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर के रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली सूर्याटोला रेलवे चौकी की मुंबई हावड़ा रेलवे लाइन की रेलवे ट्रैक के बीच में सोमवार 22 जून की सुबह परिसर के नागरिकों को एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया जिसका गला धारदार हथियार से काटा गया था।
इस घटना की जानकारी पर नागरिकों द्वारा रामनगर पुलिस थाने को दी गई घटना की जानकारी प्राप्त होते हैं रामनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सबूतो को जमा करने के लिए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कुछ नमूने को जमा किया तथा मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सालय में भेजा गया। ]







