खून की घटनाओं से दहला जिला -तीनअलग-अलग मामलों में महिला, युवक और वृद्ध की धार-धार हथियार से हत्या

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में गत दो दिनों में हत्याओं के तीन मामले सामने आए हैं जिसमें गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत एक युवक की वह सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत एक वृद्ध की पड़ोसी द्वारा चाकू से हत्या करने वह रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात महिला के खून के मामले सामने आए हैं ।

गौरतलब है की गोंदिया जिले में विभिन्न स्थानों पर हत्या के मामले तीन मामले सामने आ चुके हैं जिसमें पहले मामले में रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत सूर्याटोला रेलवे चौकी की रेल पटरी के बीच में एक अज्ञात महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।
यह मामला हल भी नहीं हुआ था कि दूसरा मामला ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले जिलाधिकारी कार्यालय से पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले बायपास मार्ग पर किसान चौक के समीप तुमखेड़ा मार्ग पर खाली प्लॉट में मंगलवार 23 जून को सामने आया जिसमे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के पश्चात इसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वारकर चेहरा विकृत कर दिया गया था।

इसकी जानकारी सामने आते ही घटना स्थल पर नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी वह इसकी सूचना गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने को दी गई इसके पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल क्राइम ब्रांच व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की जिसमें सबसे पहले मृतक की पहचान भद्रुटोला /कारंजा निवासी अनमोल उर्फ शंभू वसंत रंगारी उम्र 35 वर्ष में हुई जो एंबुलेंस चालक था।
उपरोक्त मामले में ग्रामीण पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

दूसरा मामला सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले रमाई नगर सालेकासा निवासी मृतक पतीराम मेहतर वट्टी उम्र 60 वर्ष की पड़ोसी आरोपी नंदू सूरजलाल बर्वे उम्र 59 वर्ष द्वारा चाकू से वार कर हत्या कर दी।
प्रकरण इस प्रकार आरोपी व मृतक पड़ोसी है तथा आरोपी के नए मकान के बांधकाम के लिए लगाई गई सेंटरिंग बल्ली से मृतक को आने जाने में परेशानी होती थी जिसे निकालने के लिए बोले जाने पर आरोपी द्वारा मन में आक्रोश रख घटना वाले दिन पास में चाकू लेकर मृतक के घर के सामने जाकर गाली गलौज करने लगा जिसे समझने के लिए जाने पर आरोपी द्वारा उसके सिर व छाती पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिसमें इस हमले में उसकी मौत हो गई।
उपरोक्त मामले में फरियादी महिला की शिकायत पर सालेकसा पुलिस थाने में धारा 103, (1, 352 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर सालेकसा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी भूषण बुराडे द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जिले के कानून व्यवस्था पर लग रहा प्रश्न चिन्ह
गोंदिया जिले में गत दो दिनों में तीन हत्याओं के मामले सामने आने से पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है पुलिस की कमजोरी के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं जिससे गत दो दिनों में तीन हत्या जैसे जघन्य मामले सामने आए हैं जिसमें एक मामले में मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Share Post: