गोंदिया के जिलाधिकारी मंगेश गोंदावले का दो माह में तबादला मंदार पत्की नए जिलाधिकारी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया के जिलाधिकारी मंगेश गोंदावले का 23 जून2026 को जारी किए गए आदेश के तहत तबादला किया गया अब उनकी जगह गोंदिया जिले के नए जिलाधिकारी मंदार पत्की होंगे।
मंगेश गोंदावले द्वारा 5 अप्रैल 2026 को गोंदिया के जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार संभाला था किंतु दो माह में ही उनका तबादला छत्रपति संभाजी नगर के नए शहर सिडको के मुख्य प्रशासक के रूप में कर दिया गया है।
मंगेश गोंदावले के तबादले के बाद अब गोंदिया के नए जिलाधिकारी यवतमाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की की नियुक्ति की गई है।
उपरोक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सह सचिव सुभाष उमराणीकर द्वारा जारी किए गए हैं।

Share Post: