साला निकल जीजा का हत्यारा सुपारी देकर करवाई हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड सहित तीनआरोपी गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलचुर परिसर में कारंजा भद्रुटोला निवासी अनमोल वसंत रंगारी की हत्या का मामला 23 जून को सामने आया था इस मामले में लोकल क्राइम ब्रांच वह ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई करते हुए मृतक के साले को इस हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड वह अन्य तीन सहयोगियों आरोपीयो को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम फूलचूर के किसान चौक में 22 जून की रात कारंजा भद्रुटोला निवासी एंबुलेंस चालक अनमोल वसंत रंगारी उम्र 40 वर्ष की हत्या कर दी गई थी। उपरोक्त मामला 23 जून की सुबह सामने आया जब एक खेत में उसका शव प्राप्त हुआ था। जिसके सर पर वह चेहरे पर हथियार से वार कर उसकी जघन्य ने हत्या की गई थी।
इस मामले में ग्रामीण पुलिस थाने में धारा 103(1) भारतीय नया संहिता के तहत फरियादी कपूरचंद मनीराम रंगारी उम्र 58 वर्ष की शिकायत पर दर्ज किया गया था
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गौरखभामरे द्वारा स्वयं निर्देश देते हुए इस मामले की जांच लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर को दी। इसके पश्चात अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा दो पथक तैयार कर जांच शुरू की गई।
गुप्त जानकारी के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक अनमोल का उसकी पत्नी के साथ वाद विवाद शुरू था तथा वह अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक तकलीफ देने के साथ मारपीट भी करता था जिसके चलते मृतक का साला नीरज तुलसी कुमार बंसोड़ उम्र 28 वर्ष ग्राम खुर्सीपार पोस्ट चिड़चाडबांध तहसील आमगांव द्वारा अपनी बहन के साथ जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की थी।
यह जानकारी प्राप्त होने पर पथक द्वारा ग्राम को खुर्सीपार जाकर मृतक के साले नीरज को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जानकारी दी कि अपने मित्रों के साथ उसने हत्या की है क्योंकि गत 6 वर्षों से उसकी बहन को उसका जीजा शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहा था तथा उसकी बहन की ओर दुर्लक्ष करने के साथ मारपीट वह विवाद करता था यह बात उसे हमेशा परेशान कर रही थी।
जिसके लिए नीरज बंसोड़ द्वारा उसकी हत्या करने के लिए नैनपुर मंडला मध्य प्रदेश निवासी अपने मित्र रोहित उर्फ आयुष नहर वंशकार उम्र 19 वर्ष बासुरी मोहल्ला को50000 की सुपारी दी थी।
तथा इसके लिए 22 जून को शाम 7:30 बजे रोहित नहर वंशकार यह अपने दो मित्र निशांत मंगल बंसकार उम्र 19 वर्ष वह राहुल मिश्रा नंदा उम्र 32 वर्ष कनौजियाटो ला नैनपुर के साथ गोंदिया आया तथा नीरज बांसोड़ मेरे मित्र है ऐसा बोलकर मृतक को दारु पीने के लिए कारंजा फूलचूर बाईपास की ओर लेकर गए तथा सभी ने शराब का सेवन किया इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की सब्बल से मृतक के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गए थे। यह बात स्वीकार की।
हत्याकांड का खुलासा होने व आरोपियों की जानकारी लगते ही लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा नैनपुर जिला मंडला पहुंचकर इस हत्याकांड में शामिल फरार तीनों आरोपी रोहित उर्फ आयुष नहर वंशकार, निशांत मंगल बंसकार व राहुल मिश्रा नंदा को नैनपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों द्वारा स्वीकार किया कि चारों ही आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच केपुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में सपोनी धीरज राजूरकर,सफौ राजू मिश्रा, भुवनलाल देशमुख ,पोहवा संजय चौहान, दीक्षित कुमार दमाहे, विट्ठल ठाकरे, सुबोध बिसेन ,इंद्रजीत बिसेन, महेश मेहर,पोसी राकेश इंदुरकर ,छगन विठृले, राधेश्याम कांबडे़, चापोसी राम खंडारे तथा साइबर सेल के रोशन येरणे , योगेश राहिले श्रेयश लांबट द्वारा की गई।

Share Post: