बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत भूमिगत गटर योजना व विस्तारित जलापूर्ति योजना का कार्य शुरू है जिसके लिए शहर के मार्गों का खोदकाम जा रहा है किंतु मानसून का मौसम शुरू होने वह आने वाले त्यौहारो को देखते हुए शहर वासियों को परेशानी ना हो इस पर उपाय योजना करने के लिए 25 जून गुरुवार को नगराध्यक्ष सचिन शेंडे द्वारा नगर परिषद के सभी विभाग प्रमुखों की एक विशेष सभा आयोजित की है।
गौरतलब है की गोंदिया शहर के शहरी व रामनगर क्षेत्र में भूमिगत गटर योजना कार्य के साथ-साथ शहर के नागरिकों को मिलने वाले पेयजल के लिए विस्तारित जलापूर्ति योजना का कार्य अलग-अलग एजेंसीयों द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए शहर के सभी मार्गों पर खोदकाम सुरु हैं किंतु अनेक क्षेत्रों में उन खोदकामो के गड्डो को समुचित तरीके से सुधार कार्य न किए जाने के चलते नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
जिसकी शिकायत नागरिकों द्वारा नगराध्यक्ष सचिन शेंडे से की गई थी।
जिस पर आगामी मानसून के दौरान बारिश शुरू होने वह पर्व त्योहार के शुरू होने जिसमें मुख्य रूप से गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, जन्माष्टमी आदि त्योहारों को देखते हुए बारिश के पूर्व ही इन कार्यों को अस्थाई रूप से बंद कर मार्गों को उचित तरीके से सुधार कार्य करने तथा शहर के नालों व नालियों की सफाई व्यवस्थित होने इन सभी का हल निकालने के लिए नगराध्यक्ष सचिन शेंडे द्वारा नगर परिषद सभागृह में 25 जून गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे नप के सभी विभाग प्रमुखों की एक विशेष सभा का आयोजन किया है।
जिसमें उपरोक्त कार्यो की समीक्षा कर जल्द से जल्द सुधार कार्य करने का कार्य शुरू किया जाएगा।






