बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले बोदलकसा जलाशय में बुधवार 10 जून की दोपहर नौका विहार करते समय अचानक नौका का संतुलन डगमगाने से 9 युवक डूब गए जिसमें से 7 युवको को बचाया गया तथा दो की तलाश शुरू है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले बोदलकसा तलाव में तिरोडा तहसील के ग्राम बरबसपुरा निवासी 9 युवक बुधवार 10 जून की दोपहर पिकनिक मनाने गए थे।
इसी दौरान मच्छी पकड़ने वाली छोटी नौका से बोदलकसा जलाशय में नौका विहार के लिए निकले जिसमें नौका का संतुलन डगमगा जाने से 9 युवक जलाशय में डूब गए जिसमें से 7 युवकों को बचाया गया तथा दो युवक गहरे पानी में डूब गए जिनकी समाचार लिखे जाने तक तलाश शुरू थी।
गहरे पानी में डूबे युवकों में ग्राम बरबसपुरा निवासी मोहित वसंत रहांगडाले कुणाल शालिग्राम भोंडे है
तथा जो युवको बचाया गया उनमें 1 ) अक्षय नरेंद्र बिसेन 2) राकेश राधेशाम लाडे 3) निखिल इंदल पटले 4) लक्की संजय रहांगडाले 5 ) प्रलय राधेशाम पारधी 6) मनीष रमेश कोकूडे 7) अविनाश श्रावण टेकाम का समावेश है।
इस दुर्दैवी घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तिरोडा गोरेगांव के विधायक विजय रहांगडाले वह तिरोडा पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच कर तलाश कार्य शुरू किया गया जिसमें स्थानीय मछुआरों वह जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तलाश कार्य समाचार लिखे जाने तक शुरू था।






