बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय रिपेयरिंग के लिए गत डेढ़ माह से बंद है जिसका कार्य पूरा न होने से नगर परिषद की महिला व पुरुष कर्मचारियों के साथ शहर के नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है की गोंदिया शहर में वैसे ही सार्वजनिक शौचालय की भारी कमी है जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करने के साथ ही अनेकों बार महिलाओं को शर्मिंदा का सामना करना पड़ता है। गोंदिया नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय है जिसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी जिसे रिपेयरिंग के लिए डेढ़ महापूर्व बंद किया गया था लेकिन डेढ़ माह में रिपेयरिंग का कार्य पूरा न होने से अब भी शौचालय में ताला लगा हुआ है जिससे नगर परिषद में कार्य करने वाले सैकड़ो महिला व पुरुष कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालय में आने वाले नागरिकों वह बाजार परिसर के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यालय समय में कर्मचारी सौच के लिए कहां जाए यह एक गंभीर प्रश्न उनके सामने निर्माण हो गया है।
विशेष यह की शौचालय की हालत इतनी जर्जर वह खस्ताहाल हो चुकी थी कि जिसका मल मूत्र नगर परिषद कार्यालय परिसर में ही बहता रहता था जिससे परिसर में गंदगी का आलम बना हुआ था रिपेयरिंग किया जाना एक अच्छा कार्य है लेकिन उपरोक्त कार्य को विलंब होने से कर्मचारी व नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे कार्यालय परिसर में ही आसपास के खुले स्थानों में कर्मचारियों व नागरिकों द्वारा मूत्र विसर्जन किया जा रहा है।
15 दिन में होगा शुरू
नगर परिषद कार्यालय परिसर स्थित शौचालय का रिपेयरिंग का कार्य शुरू है जिसकी सेप्टिक टैंक का सुधार कार्य किया गया है तथा सीट व अन्य रिपेयरिंग का कार्य शुरू है तथा आगामी 15 दिनों में शौचालय शुरू हो जाएगा।
– राजीव जाधव नगर अभियंता नगर परिषद गोंदिया।




