राजेंद्र जैन राज्यसभा के लिए का भरा नामांकन कार्यकर्ताओं ने मनाया आनंद उत्सव

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार द्वारा राज्यसभा की सीट से इस्तीफा देने के बाद रिक्त सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में प्रफुल्ल पटेल के विश्वसनीय सहयोगी राजेंद्र जैन को उम्मीदवारी दी गई इसके पश्चात उन्होंने सोमवार 8 जून को अपना नामांकन दाखिल किया। जैन के नामांकन दाखिल करने के पश्चात गोंदिया में कार्यकर्ताओ व समर्थकों द्वारा जमकर आनंद उत्सव मनाया गया।

गौरतलब है की महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट पर सुनेत्रा पवार सांसद थी , पवार द्वारा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात राज्यसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया था जिसके पश्चात वह सीट रिक्त थी। उपरोक्त राज्यसभा सीट के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अनेक दिग्गज नेताओं द्वारा अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन अंतिम समय में राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रफुल्ल पटेल के विश्वसनीय साथी राजेंद्र जैन के नाम पर सिक्का लगाया गया।


राजेंद्र जैन ने नामांकन किया दाखिल
8 जून को नामांकन की अंतिम तिथि पर राजेंद्र जैन द्वारा मुंबई मंत्रालय में अपना नामांकन दाखिल किया इस दौरान सांसद प्रफुल्ल पटेल राकांपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे। मंत्री छगन भुजबल, आशीष शेलार, दिलीप वलसे पाटिल, सांसद पार्थ पवार, इंद्रनील नाईक भारत गोगावले, विधायक समीर भुजबल, संजय खोडके, राजकुमार बडोले, राजू कारेमोरे वह महायुद्ध के अनेक प्रमुख नेता की उपस्थिति रही।

एकमात्र नामांकन निर्विरोध होगा चुनाव
उपरोक्त सीट के लिए एक मात्र नामांकन राजेंद्र जैन द्वारा भरा गया है जिसमें किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन नहीं दर्ज करवाया गया जिससे उपरोक्त चुनाव निर्विरोध होने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने मनाया आनंद उत्सव
गोंदिया में राजेंद्र जैन के नामांकन दाखिल होने किए जाने के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी वह ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आनंद उत्सव मनाया।

Share Post: