बुलंद गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले अर्जुनी मोरगांव-नीलज मार्ग पर रामघाट वन क्षेत्र परिसर में शनिवार 6 जून की दोपहर 12:00 के दौरान राज्य परिवहन की बस वह गौण खनिज मुरुम ले जा रहे हैं टिप्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई इस गंभीर हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई लेकिन टिप्पर चालक जख्मी हो गया तथा वाहन को नुकसान हुआ है
गौरतलब है की दिनकर नगर साकोली मार्ग की एसटी बस ग्राम-अर्जुनी मोरगांव-नीलज मार्ग से जा रही थी इसी समय रामघाट वन क्षेत्र से विपरीत दिशा से आ रहा टिप्पर डायवर्सन मार्ग पर आते हुए सड़क पर तीखा मोड होने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के चलते बस वह टिप्पर की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी जोरदार हुई आवाज से परिसर के नागरिक व यात्री सहम गए तथा बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस चालक की सतर्कता के चलते बस सड़क से नहीं उतरी जिससे एक गंभीर हादसा टल गया तथा बस के सभी यात्री सुरक्षित थे।
इस दुर्घटना में टिप्पर का सामने का हिस्सा व बस क्षतिग्रस्त हो गई तथा टिप्पर चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रवाना किया गया।
इस हादसे के चलते मार्ग का यातायात कुछ समय तक प्रभावित रहा तथा नागरिकों वह पुलिस की सहायता से यातायात को सुचारु किया गया व मामले की अर्जुनी मोरगांव पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।







