नींद में सोए ढाबा मालक की अज्ञातो ने धारदार हथियार से की हत्या

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रावणवाडी निवासी राजकुमार मदनलाल हरिनखेडे उम्र 45 वर्ष ढाबा मालक की 19 से 20 मई 2026 की रात अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से सर वह गर्दन पर वार कर जघन्य हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रावणवाडी निवासी राजकुमार मदनलाल हरिनखेडे उम्र 45 वर्ष यह ग्राम के समय भी मार्ग के पास अपना ढाबा चलाता था तथा रात में ढाबे में ही सो जाता था। मंगलवार 19 से 20 मई की रात जब वह अपने ढाबे पर सोया हुआ था तो अज्ञात हत्यारे द्वारा तीक्ष्ण हथियारों से उसके सिर व गर्दन पर हमला कर उसकी जघन्य हत्या कर दी।


इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह ग्राम के नागरिकों को वह मृतक के परिजनों को लगता ही घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले की सूचना रावणवाडी पुलिस थाने को दी।
जानकारी प्राप्त होते ही रावणवाडी थाने पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में जांच दल व स्वान पथक घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर मृतक के शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय में रवाना किया।
इस हत्याकांड की जांच जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप विभागिय पुलिस अधिकारी गोंदिया ,लोकल क्राइम ब्रांच व रावण वाडी पुलिस द्वारा जांच पथक का गठन कर मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।
समाचार लिखे जाने तक हत्या किन कारन से हुई वह हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी।

Share Post: