बुलंद गोंदिया। कुडवा जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरबसपुरा में विकासात्मक कार्यों के अनेक भूमि पूजन किए गए जिसमें स्कूल कक्ष, बुद्ध विहार के सामने सौंदर्यकरण वह दलित बस्ती सुधार कार्य अंतर्गत नाली बांधकाम के कार्यों का समावेश है।
उपरोक्त बांधकाम के कार्यों का भूमिपूजन सांसद प्रफुल पटेल एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में जिला परिषद सदस्य सौ पूजा अखिलेश सेठ के हस्ते एवं पंचायत समिति सदस्य विनोद बिसेन, सरपंच लिविंग डोंगरे, उप सरपंच झमेंद्र नागपुरे, गोविन्द वासनिक, डॉ योगराज नागपुरे, वजीर बिसेन, हेमराज लांजेवार, श्रीमती छाया ताई बिसेन, नरेश चौहान, मुख्याध्यापक ओम हरिनखेडे, एस तुरकर, वि डहाके , श्रीमती यू बसोड़ , कल्पना राहंगडाले , जे बी हरिनखेडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ग्राम के नागरिकों ,पालकों विद्यार्थीयो , छात्राओं ने जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूजा सेठ का आभार व्यक्त किया।
कुडवा जिला परिषद के ग्राम बरबसपुरा में अनेक विकासात्मक कार्यों का भूमि पूजन






