शासकीय रिकॉर्ड में जमीन दर्ज होने तक आंदोलन शुरू रखने की चेतावनी
बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पलेवाडा निवासी किसान कृष्ण कुमार डोये की कृषि भूमि में से 1.67 हेक्टर शासकीय रिकॉर्ड से गायब हो गई है। जिसे वापस शासकीय रिकॉर्ड में चढ़ाने के लिए राजस्व विभाग के अनेको चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर किसान द्वारा गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन शुरू किया वह जब तक रिकॉर्ड में जमीन चढ़ाई नहीं जाती तब तक आंदोलन शुरू रखने की चेतावनी दी जिससे संपूर्ण परिसर में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान कृष्ण कुमार डोये ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा उसकी लगभग 1.67 सेक्टर कृषि भूमि शासकीय रिकॉर्ड से गायब कर दी गई है। जिसे सुधारित करने को लेकर तहसील कार्यालय व अन्य प्रशासकीय अधिकारियों को अनेकों बार निवेदन दिए लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कृष्ण कुमार के अनुसार उसके पिता के नाम ग्राम पालेवाडा में पुराना गट क्रमांक 336 के अंतर्गत 10 .14 हेक्टेयर कृषि भूमि दर्ज थी।
वर्ष 1989 में कृषि का भूमिका बंटवारा किया गया था जिसके बाद गट क्रमांक 336 /4 चार व 336/5 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित होकर संबंधित परिवारों के नाम दर्ज किए गए थे।
उसके कुछ समय पश्चात जानकारी प्राप्त हुई कि पटवारी कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार पुराने गट क्रमांक 336 को बदलकर नए गट क्रमांक 417 कर दिया गया है लेकिन नए राजस्व रिकॉर्ड में कुल भूमि का क्षेत्रफल 10.14 हेक्टर के बजाय केवल 8.47 हेक्टेयर ही दर्ज किया गया है ऐसे में लगभग 1.67 हेक्टेयर जमीन रिकॉर्ड से गायब हो गई है।
शासकीय रिकॉर्ड को सुधार करने के लिए प्रशासन से किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त होने पर अंत में आक्रोशित किसान द्वारा गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन शुरू किया है।
इस आंदोलन की जानकारी प्राप्त होते ही ग्रामवासियो की भीड़ जमा हो गई तथा संपूर्ण क्षेत्र में इस विषय को लेकर गरमा गरम चर्चाएं चल रही थी।
किसान के इस आंदोलन के चलते प्रशासन में भी हड़कंप मच गया तथा उसे समझाने वह नीचे उतरने के प्रयास किया जा रहे थे लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसान अपनी मांगों पर अड़िग है आगे देखना है कि राजस्व विभाग इस गंभीर मसले पर क्या कदम उठाता है।






