दवाई विक्रेताओं का 20 मई को भारत बंद, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने किया आवाहन

बुलंद गोंदिया। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघटना द्वारा बुधवार 20 मई को दवाई विक्रेताओं का भारत बंद का आव्हान किया है यह भारत बंद आंदोलन ऑनलाइन दवा बिक्री वह नकली दवाई से देश को बचाने के लिए किया जा रहा है।

गौरतलब है की ऑनलाइन दवाई बिक्री, कॉर्पोरेट द्वारा अव्यावसायिक डिस्काउंट को बंद करने व नकली दवाई से देश को बचाने तथा कोविड जी एस आर 220 दिनांक 26मार्च 2020 को वापस लेनेआदि विभिन्न मांगों को लेकर थोक व चिल्लर दवाई विक्रेता के संघटना ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा संपूर्ण भारत बंद आंदोलन में 20 मई को दवाई दुकान बंद रखने का आवाहन किया है।
जिसे राज्य में महाराष्ट्र राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्टएसोसिएशन के साथ-साथ गोंदिया जिला दवाई विक्रेता संघ द्वारा अपना समर्थन देते हुए संपूर्ण जिले में बंद का आवाहन किया है।
दवाई विक्रेता संकटना के इस बंद को डॉक्टरो के संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, चिकित्सकों का संघटन नीमा गोंदिया जिला, गोंदिया जिला व्यापारी संगठन, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन, अपोलो फार्मेसी लिमिटेड द ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट इन सभी संगठनों ने दवा विक्रेता संगठन को बंद में अपना समर्थन दिया है।
गोंदिया जिला दवाई विक्रेता संघ के नागरिकों से आवाहन किया है कि इस बंद को अपना सहयोग देकर देश को बचाने का कार्य करें।

Share Post: