बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम बाक्टी, निवासी महिला रेखा दिलीप भोयर उम्र 40 वर्ष यह 16 मई की सुबह 7:30 बजे के दौरान घाटराई जंगल परिसर में तेंदूपत्ता संकलन के लिए गई थी इसी दौरान तीन भालू के झुंड ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिससे अर्जुनी मोरगांव तहसील का जंगल परिसर वन्यजीव- मानव संघर्ष के चलते फिर से रक्तरंजित हो गया।
जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील जंगल परिसर में तेंदूपत्ता संकलन अब ग्रामीणों के लिए उनके रोजगार से ज्यादा उनकी जीवन पर संकट बनकर सामने आ रहा है। तहसील के बाक्टी निवासी महिला रेखा दिलीप भोयर उम्र 40 वर्ष यह प्रतिदिन के अनुसार अपने अन्य साथियों के साथ तेंदूपत्ता संकलन के लिए घाटराईजंगल परिसर में गई थी इसी दौरान झुड़पी जंगल से निकलकर तीन भालू के झुंड ने उसे पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
पेड़ पर चढ़ने का प्रयास भालू ने नीचे खींच
वन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदू संकलन करते समय अचानकजंगल में से तीन भालू बाहर निकले सामने भालू को देखकर महिला के होश उड़ गए तथा अपनी जान बचाने के लिए उसने भागने का प्रयास किया इतना ही नहीं स्वयं के बचाव के लिए समीप के पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया किंतु आक्रामक भालू द्वारा उसे पेड़ से खींचकर उसके पैर हाथ व शरीर के अन्य भागों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
साथियों के शोर और हंगामा से भागे भालू
महिला पर हमला होते ही उसके अन्य साथियों द्वारा जोर-जोर से शोर मचाते हुए हंगामा किया जिससे डर कर भालू जंगल की और भाग गये तथा जख्मी रेखा भोयर को तत्काल बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाना-बाक्टी ले जाया गया जहां उसकी प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति चिंताजनक होने से चिकित्सा अधिकारी द्वारा आगे के जांच के लिए ग्रामीण चिकित्सालय अर्जुनी मोरगांव में भेजा गया।
परिसर में डर का माहौल
इस घटना के पश्चात बाक्टी ग्राम के साथ-साथ आसपास के अन्य ग्रामों में भी डर का माहौल निर्माण हो गया है वर्तमान समय में तेंदूपत्ता मौसम शुरू होने से प्रतिदिन सैकड़ो महिला व पुरुष जंगल में जाते हैं किंतु आए दिन वन्य प्राणियों के हमले के चलते उनकी सुरक्षा पर प्रश्न निर्माण हो रहा है .
गुजर बसर के लिए उन्हें जंगल जाना ही पड़ता है किंतु अब उन पर उनकी जान का संकट निर्माण हो रहा है।
वन्यप्राणी- मानव संघर्ष में बढ़ोतरी
अर्जुनी मोरगांव तहसील के वन क्षेत्र से लगे ग्रामों के नागरिक जहां आसपास के जंगलों में तेंदूपत्ता संकलन के लिए जाते हैं उनके द्वारा वन विभाग की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्ति की गई है तथा वन विभाग द्वारा गस्त बढ़ाने की मांग करने के साथ ही जंगल परिसर में सतर्कता पथक नियुक्त करने वेदु पत्ता संकलन के लिए सुरक्षा मार्गदर्शन करने के साथ ही जख्मी महिला के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
वन विभाग द्वारा नागरिकों से आवाहन किया गया है कि जंगल में जाते समय समूह में जाए तथा जोर से आवाज करें जिससे वन्य प्राणी अपने सुरक्षित स्थान पर चले जाए ऐसा आव्हान वन विभाग द्वारा किया गया है किंतु गलत कुछ दिनों से मानव वन्य जीव संघर्ष में बढ़ोतरी हो रही है जिससे ग्रामीणों में चिंता निर्माण हो रही।
जख्मी महिला का उपचार शुरू
तेंदूपत्ता संकलन के लिए गई महिला पर तीन भालू ने हमला किया जिससे वह महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है वर्तमान में अर्जुनी मोरगांव ग्रामीण चिकित्सालय में दाखिल कर उसका उपचार शुरू है इस प्रकार की जानकारी नवेगांव बांध वनपरी क्षेत्र अधिकारी प्रणय गणवीर द्वारा दी गई।







