कर्ज से बचने खुद की मौत का षड्यंत्र रच दूसरे की हत्या कर शव को फेंका था रेलवे पटरी पर आरोपी की चाल विफल पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरगांव निवासी आरोपी अंतिम ओमप्रकाश खोटेले उम्र 28 वर्ष जिस पर 5 लाख से अधिक का कर्ज था, इससे बचने के लिए फिल्मी स्टाइल में ग्राम के ही अन्य व्यक्ति की हत्या कर लाश को रेलवे पटरी पर फेक फरार होकर स्वयं के मरने का षड्यंत्र रचा था ,लेकिन पुलिस की जांच के आगे उसकी चाल विफल हो गई वह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगांव पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बामणी रेलवे पटरी पर 29 अगस्त 2025 पूर्व दिशा में 3 किलोमीटर अंतर पर शव मिला था।
जिसके पास से देवरी तहसील के ग्राम डोंगरगांव निवासी अंतिम खोटेले का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य पहचान पत्र तथा उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। पुलिस ने मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी इस जांच के दौरान अनेक आश्चर्य जनक तथ्य सामने आए जिसमें मृतक की उम्र व अन्य पहचान मिल नहीं हो पा रही थी।
इसी दौरान डोंगरगांव निवासी फरियादी रमेश श्री कृष्णा सराटे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उसका भाई चंद्र कुमार श्री कृष्णा सराटे उम्र 46 वर्ष को आरोपी अंतिम खोटेले द्वारा 28 अगस्त 2025 को अपने दो पहिया वाहन पर ले जाया गया था तब से वहगायब है इस मामले की आमगांव पुलिस द्वारा कढ़ाई से जांच करने पर प्रतिदिन नए नए रहस्यों का पर्दा फास हो रहा था।

जांच में यह सामने आया कि आरोपी अंतिम ओमप्रकाश खोटेले जिस पर 5 लाख रूपए से अधिक का कर्ज है वह कर्ज से बचने लिए फिल्मी स्टाइल में षड्यंत्र रचते हुए 28 अगस्त को ग्राम के निवासी चंद्रकुमार श्री कृष्णा सराटे को अपने दो पहिया वाहन पर काम है ऐसा बोलकर ले गया था तथा उसे शराब पिलाकर दुपट्टे से गला घोट कर उसकी हत्या कर श व को रेलवे पटरी पर डाल दिया था तथा मृतक आरोपी ही है ऐसा दिखाने के लिए उसने अपने कपड़े अपने पहचान पत्र आधार कार्ड, एटीएम कार्ड वह अन्य दस्तावेज मृतक के जेब में रखने के साथ ही अपनी मोटरसाइकिल भी वहां पर छोड़कर घटना वाले दिन से फरार हो गया था।
पुलिस की जांच के पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने इस बात की पुष्टि करते हुए अपना अपराध कबूल किया उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के खिलाफ फरियादी रमेश श्री कृष्णा सराटे डोंगरगांव निवासी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) 238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच आमगांव पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक तिरुपति राने के मार्गदर्शन में जांच अधिकारी सपोनी गुरनुले द्वारा की जा रही है ।

 

Share Post: