बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के सभागृह में नगराध्यक्ष सचिन सेन्डे द्वारा 15 मई को जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमें 43 फरियादियों ने अपनी समस्या सामने रखी इसमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण शहर की स्वच्छता कुत्ते सूअर व लावारिस मवेशी यो की परेशानी प्रमुखता से रख इससे निजात दिलाने की मांग की जिस पर नगराध्यक्ष द्वारा सकारात्मक जवाब देते हुए जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने का निर्देश अधिकारियो को दिया।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर के नगराध्यक्ष पद पर जनता से सीधे चुनकर आने के पश्चात सचिन सेन्डे द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर जनता की समस्याओं को हल करने का कार्य शुरू किया है। जिसमें तीसरा जनता दरबार शुक्रवार 15 मई को दोपहर 12:00 से 3 :00 बजे तक गोंदिया नगर परिषद के सभागृह में आयोजित किया गया था जिसमें 48 फरियादियों ने अपनी शिकायत अपनी विभिन्न शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें 43 फरियादी सदन में पहुंचकर अपनी समस्या नगराध्यक्ष के सामने रखेा।
शहर की इन समस्याओं में प्रमुखता से अतिक्रमण, बंधकम विभाग से संबंधित कार्य, स्वच्छता संबंधित कचरा ना उठाना ,जगह-जगह गंदगी जैसी समस्याओं के साथ शहर में लावारिस कुत्ते, सूअर व गाय भैंस का मार्गों पर जमाववाड़ा रहता है जिसे दुर्घटना घटित होने के साथ ही नागरिकों के घायल होने के मामले आए दिन सामने आते है।
विशेष रूप से कुत्तों को लेकर उनकी नसबंदी करने की मांग प्रमुखता से रखी गई है जिस पर नगराध्यक्ष सचिन सेन्डे द्वारा संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इन समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया .
उपरोक्त जनता दरबार में नगराध्यक्ष सचिन सेन्डे के साथ अनेक पार्षद व नगर परिषद के सभी विभागों के विभाग प्रमुख प्रमुखता से उपस्थित थे।







