सहायक धर्मादाय आयुक्त कार्यालय में डेढ़ माह से प्रभारी अधिकारी नदारत जिले के नागरिकों को हो रही परेशानी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया के सहायक धर्मादाय आयुक्त कार्यालय में तत्कालीन सहायक धर्मादाय आयुक्त दिशा पजाई के निलंबन के पश्चात भंडारा की सहायक धर्मादाय आयुक्त नीलिमा मालोदे को प्रभार दिया गया था लेकिन डेढ़ माह से कार्यालय में नहीं आने से जिले के नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है की सहायक धर्मादाय आयुक्त कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का पंजीयन का कार्य किया जाता है जिसके लिए जिले के दूरदराज के क्षेत्र से नागरिक अपने कार्य के लिए जय स्तंभ चौक नई प्रसासकीय इमारत में स्थित सहायक धर्मादाय आयुक्त कार्यालय में आते हैं।


फरवरी माह में गोंदिया की सहायक धर्मादायआयुक्त दिशा पजाई को उनके गैर व्यवहार के चलते निलंबित किया गया था जिसके पश्चात भंडारा की सहायक धर्मादाय आयुक्त नीलिमा मालोदे को गोंदिया का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया था।
मार्च माह में कुछ दिन आने के पश्चात गत डेढ़ माह से नीलिमा मालोदे के गोंदिया कार्यालय में नहीं आने के चलते जिले के नागरिकों को उनके कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का का अभद्र व्यवहार
सहायक धर्मादाय आयुक्त कार्यालय में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आने वाले नागरिको से अभद्र व्यवहार कर सही तरीके से जानकारी नहीं दी जाती है, यदि अधिकारी को आना नहीं होता तो वह तारीख जल्द जल्द क्यों देते हैं इस पर नागरिकों द्वारा सवाल उठाए जा रहा है इसके साथ ही जब यहां पर आने वाले नागरिकों द्वारा अधिकारी के नहीं आने की बात की जाती है तो उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है।

नागरिकों को आर्थिक व समय का नुकसान
गोंदिया जिले में दूर दराज चिचगढ़, सालेकसा, देवरी, अर्जुनी मोरगांव जैसे क्षेत्रों से भजन मंडल, सामाजिक संस्थाओं व अन्य कार्यों के पंजीयन व रिन्यूअल के लिए आने वाले नागरिकों का आर्थिक नुकसान होने के साथ ही समय का भी नुकसान हो रहा है जिससे उनमें आक्रोश निर्माण हो रहा।

तारीख पर तारीख
सहायक धर्मोदय आयुक्त कार्यालय में आने वाले नागरिकों को उनके कार्यों के लिए कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है किंतु उनका काम नहीं होना हो रहा है जिसके चलते उन्हें आए दिन कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा।

अधिकारी से संपर्क नहीं
भंडारा की सहायक धर्मादाय आयुक्त नीलिमा मालोदे जिनके भंडारा कार्यालय के नंबर पर संपर्क किए जाने पर किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया।

Share Post: