मार्ग पर हुआ विवाद बीएसएफ जवान ने चलाई गोली एक जख्मी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के तिरोडा शहर के सब्जी मंडी मार्ग पर हुए मामूली विवाद में बीएसएफ जवान ने आक्रोश में आकर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा शहर के सब्जी मंडी मार्ग पर मंगलवार 12 मई की रात कार से जा रहे बीएसएफ जवान का मार्ग पर स्थानीय लोगों से वाद विवाद हो गया देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बीएसएफ जवान ने आक्रोश में आकर अपनी कार से पिस्तौल निकाल कर सड़क पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग होते हैं मार्ग पर खड़े एक व्यक्ति के थोडी पर होते हुए निकल गई जिससे वह व्यक्ति जख्मी हो गया।
उल्लेखनीय की इस वारदात में गोली सीधे किसी को नहीं लगी अन्यथा एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
घटना होते ही जख्मी को तत्काल समीप के चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया गया वह उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।
इस वारदात की जानकारी तिरोडा पुलिस को होते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

 

Share Post: