दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से ट्रैवल्स बस टकराई1 की मौत 10 जख्मी,गोंदिया कोहमारा मार्ग पर गोरेगांव के समीप घटित हुई दुर्घटना

बुलंद गोंदिया। गोरेगांव शहर के समीप ग्राम जानाटोला पेट्रोल पंप के समीप गोंदिया कोहमारा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से मंगलवार12 मई की सुबह 5:30 बजे के दौरान हैदराबाद से गोंदिया की ओर आ रही ट्रैवल्स बस टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में 01 प्रवासी की मौत हो गई वह 10 जख्मी हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धान का भुसा लेकर कोहमारा से गोंदिया की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 40 वाय 4593 के चालक का सोमवार 11 मई की रात 11:30 बजे के दौरान अचानक वाहन से संतुलन छूट गया वह मार्ग के बीचो बिचगोरेगांव शहर से कुछ ही दूरी पर जानाटोला परिसर पेट्रोल पंप के समीप पलट गया था इस दुर्घटना में ट्रक चालक व कंडक्टर बाल बाल बचे।
ट्रक रास्ते के बीचो-बीच पूरी रात पलटा रहा जिस पर पुलिस विभाग द्वारा घटनास्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार के इंतजाम भी नहीं किए गए थे तथा बैरिकेट्स नहीं लगाए गए थे।
मंगलवार 12 मई की सुबह 5:30 के दौरान हैदराबाद से गोंदिया की ओर आने वाली ट्रैवल्स बस क्रमांक एमपी 50 झेड 4958 के चालक ने मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बचने का प्रयास किया लेकिन बस की ट्रक के डैशबोर्ड से टकरा जाने के चलते वाहन चालक का नियंत्रण छूट गया वह बस मार्ग से होते मार्ग के किनारे स्थित खेत में जाकर पलट गई।
इस हादसे में बस में सवार यात्री फुलेल खिरवार के सिर पर गंभीर रूप से चोट लग जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा जख्मी यात्रियों में हंसराज टोरीलाल नवदाने (43), पंचफुला नौदाने (40), दोघेही रा. चांदीटोला, चेंबूरलाल कलपुरे (34) निवासी भिमोडी, मुनेश्वरी देशमुख ( 43) लांजी (मध्य प्रदेश), राकेश कांबळे (35), मुनीतत्न पंचेश्वर (55), बिहारीलाल पंचेश्वर (43) सभी निवासी सिंघारपुरी, रीतू सिंघनकुळे (22), सावित्री पंचीतिलक (29) दोनों भेलवाटोला निवासी व सुखवतीबाई दमाहे इस प्रकार 10 यात्री जख्मी हुये।
सभी ज़ख्मियों को गोरेगांव ग्रामीण चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल कराया गया तथा कुछ गंभीर ज़ख्मियों को गोंदिया के शासकीय चिकित्सालय में रेफर किया गया।
उपरोक्त मामले की जानकारी गोरेगांव पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू की।

Share Post: