बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला परिषद के वित्त विभाग में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक संदेश सांभरे को 45हजार की रिश्वत लेते हुए सोमवार 11 मई को एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जिला परिषद शिक्षा विभाग का सेवानिवृत कर्मचारी है जिसके सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन व सेवानिवृत्ति के कागजात तैयार करने के लिए लेखा विभाग के कनिष्ठ लिपिक सांभरेके पास आवेदन दिया था।
जिसमें 7 मई को आरोपी संदेशसांभरे द्वारा शिकायतकर्ता के सेवानिवृत्ति के कागज जल्द से जल्द तैयार करके देने के लिए वह उपरोक्त प्रकरण में फिक्सेशन बराबर ना होने के चलते 1,92000 की शिकायतकर्ता पर रिकवरी निकल रही है ऐसा कहते हुए रिकवरी बचाने के नाम पर 50000 के रिश्वत की मांग की थी, किंतु शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत न देने की इच्छा लेकर सोमवार 11 मई को गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत की थी इसके पश्चात 11 मई की दोपहर के बाद जिला परिषद कार्यालय में आरोपी को शिकायतकर्ता से 45000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त मामले में समाचार लिखे जाने तक एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा करवाई की जा रही थी।






