बुलंद गोंदिया। (संवाददाता अर्जुनी मोरगांव) – अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़ेगांव बंध्या जंगल परिसर में 10 मई की सुबह तेंदूपत्ता संकलन के लिए गई वृद्ध महिला कौशल्या हरिदास रहाटे उम्र 65 वर्ष पर बाघ ने हमला कर दिया इस हमले में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उल्लेखनीय की अर्जुनी मोरगांव तहसील में दूसरे दिन भी बाघ के हमले की घटना घटित हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के गोठनगांव वनपरीक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र वडेगाव बंद्या कक्ष क्रमांक 282 में बड़ेगांव निवासी महिला कौशल्या हरिदास रहाटे उम्र 65 वर्ष यह अपनी बहू के साथ तेंदूपत्ता संकलन के लिए गई हुई थी इसी दौरान जंगल में छुपकर बैठे बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई उपरोक्त मामला 10मई की सुबह 9:00 के दौरान सामने आयी । मृतक महिला गत महा ही आंगनबाड़ी मददनिस के पद से सेवानिवृत हुई थी ।
उल्लेखनीय है कि 2 दिन में अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं पर बाघ के हमले की घटना सामने आई है 9 मई को बोंडगाव /सुरबन में तेंदूपत्ता संकलन के लिए गई महिला पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था तथा दूसरे दिन भी फिर से बाघ के हमले की घटना घटित होते ही परिसर में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है.
कुछ दिनों पूर्व धाबे टेकड़ी आदर्श में भी बाघ के हमले में 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी।
तहसील में बड़े वन्यजीवों के हमले
अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत संरक्षित वन क्षेत्र से लगे ग्रामो वह बफर क्षेत्र में आए दिन वन्यजीवों के हमले में बढ़ोतरी हो रही है।
जिसमें प्रतिदिन कहीं ना कहीं मानव वह पालतू पशुओं पर वन्य जीव हमला कर रहे हैं जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
कुछ स्थानों पर बाघ व तेंदुए के हमले होने से संपूर्ण क्षेत्र के नागरिकों में भय निर्माण हो गया है।
मृतक महिला के परिजनों को तत्काल वन विभाग द्वारा शासकीय मदद देने तथा वन्य प्राणियों से सुरक्षा की मांग तहसील के नागरिकों द्वारा की जा रही है।








