बंदर के हमले में जख्मी महिला की उपचार के दौरान मौत

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कवलेवाड़ा निवासी महिला राधनबाई बिसेन उम्र 65 वर्ष पर बंदर ने हमला कर दिया था जिससे वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा तहसील के कवलेवाड़ा ग्राम निवासी महिला राधनबाई बिसेन उम्र 65 वर्ष शनिवार 9 मई की सुबह 6:00 बजे के दौरान घर के लिए पानी लाने बाहर निकली थी तो उसके घर के सामने बंदरों का झुंड जमा था, जिसे भागने पर झुंड के एक बंदर ने उसे पर हमला कर दिया इस हमले में महिला जमीन पर गिर गई जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई वह खून बहने लगा।
जख्मी महिला को उपचार के लिए तिरोडा के एक निजी चिकित्सालय में दाखिल कराया गया लेकिन स्थिति में सुधार न होने के चलते आगे के उपचार के लिए गोंदिया के एक निजी चिकित्सालय में दाखिल किया गया जहां उपचार के दौरान रविवार 10 मई को उसकी मौत हो गई।
उपरोक्त प्रकरण में तिरोडा पुलिस द्वारा आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

Share Post: