बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोंडगांव/सुर परिसर के जंगल में 9 मई की सुबह 6:00 के दौरान तेंदू पत्ता संकलन के लिए बोंडगांव/सुर निवासी सुनीता चंद्रकुमार हटवार उम्र 47 वर्ष नामक महिला पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
गौरतलब है की गोंदिया जिले के जंगलों में ग्रीष्मकल में बड़े पैमाने पर तेंदूपत्ता संकलन का कार्य किया जाता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों का रोजगार प्राप्त होता है। इसी तेंदूपत्ता संकलन कार्य के दौरान अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले बोंडगांव/सुर परिसर के जंगल में बोंडगांव/सुर निवासी महिला सुनीता हटवार अपनी अन्य महिला साथियों के साथ तेंदूपत्ता संकलन के लिए शनिवार 9 मई की सुबह 6:00 बजे के दौरान गई हुई व तेंदू संकलन का कार्य सुरु किया।
इस दौरान झुडपी जंगल में छुपे बाघ ने महिला पर अचानक हमला कर दिया बाघ का हमला होते ही महिला द्वारा जोर से चिल्लाने के साथ ही अपने अन्य साथियों को आवाज लगाइ जिस पर साथी महिलाओं द्वारा हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया।
उन सभी के जोर जोर से शोर मचाने पर बाघ डरकर जंगल की दूसरी ओर भाग गया किंतु इस हमले में सुनीता हटवार के हाथ पीठ व पैर पर बाघ द्वारा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
बाघ के जंगल की दूसरी ओर भाग जाने के पश्चात जख्मी महिला को जंगल से निकालकर अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार शुरू कर उसके स्वास्थ्य पर निगरानी की जा रही है।
घटना के पश्चात इसकी जानकारी वन विभाग की अधिकारियों को दी गई जानकारी प्राप्त होने के पश्चात वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के परिसर का निरीक्षण कर नागरिकों से जंगल में अकेले जाने की मनाई करने के साथ ही समूह में जाने की सलाह दी है।
आस पास के परिसर में बाघ का मुक्त विचरण
अर्जुनी मोरगांव तहसील के बोंडगांव ग्राम के आसपास के जंगल परिसर में बाघ का मुक्त विचरण गत काफी समय से हो रहा है जिसके चलते नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है वर्तमान समय में तेंदूपत्ता संकलन का कार्य शुरू होने के चलते संकलन के लिए जाने वाले महिला व पुरुषों में डर निर्माण हो रहा है।
वन विभाग से गस्त लगाने की मांग
ग्राम से लगे जंगल परिसर में वन्यजीवों का मुक्त विचरण होने के चलते ग्रामीणों में डर का निर्माण हो रहा है जिस परिसर के नागरिकों द्वारा वन विभाग से मांग की विभाग के कर्मचारियों द्वारा परिसर में गस्त बढ़ाई जाए।
आर्थिक मुआवजे की मांग जख्मी महिला के लिए ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से तत्काल आर्थिक मुआवजे की मांग की।







