नगराध्यक्ष सचिन शेंडे का तीसरा जनता दरबार शुक्रवार 15 मई को

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के नगराध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद सचिन गोविंदभाऊ शेंडे ने शहर के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनता दरबार के आयोजन की सुरुवात की है, इसी के अंतर्गत तीसरा जनता दरबार शुक्रवार15 मई को नगरपरिषद के सभागृह आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है की गोंदिया शहर के नगराध्यक्ष पद पर सीधा जनता से चुनकर आने वाले नगरध्यक्ष सचिन गोविंदभाऊ शेंडे द्वारा शहर के नागरिकों की समस्याओं को स्वयं जानकर उसका निराकरण करने के लिए जनता दरबार की शुरुआत की है।
अब तक दो जनता दरबार का आयोजन नगर परिषद के सभागृह में आयोजन आयोजित किए गए हैं तथा तीसरा जनता दरबार शुक्रवार 15 मई 2026 को आयोजित किया गया है।
इस दौरान नगर परिषद के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति में नागरिकों से प्राप्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा 15 मई को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया गया है जिसमें अपनी शिकायतों को नागरिक 13 मई 2026 तक कार्यालय समय में उपमुख्यधिकारी के पास लिखित आवेदन के रूप में जमा करें।
जनता दरबार में उन्ही नागरिकों की समस्याओ की सुनवाई की जाएंगी जिन्होंने समय के पूर्व अपना आवेदन लिखित में दिया है।

अतिक्रमण व बाधंकाम विभाग की समस्या अधिक
नगराध्यक्ष सचिन शेंडे द्वारा इसके पूर्व आयोजित दो जनता दरबार में शहर के अतिक्रमण व बाधंकाम विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर नागरिकों द्वारा अधिक शिकायते दर्ज करवाई गई है।

133 शिकायत 90 का निराकरण
इसके पूर्व दो जनता दरबार के अंतर्गत 133 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसमें पहले दरबार में 53 व दूसरे में 80 जिसमें से 90 शिकायतों का निराकरण कर नागरिकों का समाधान किया गया है।

Share Post: