बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ ही तेज हवा वह ओलावृष्टि के पश्चात हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी से नागरिकों को राहत मिली व तापमान में गिरावट दर्ज किया गया।
गौरतलब है की भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिख रही थी तथा तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया था, किंतु गोंदिया जिले में मंगलवार 5 मई की दोपहर अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ ही संपूर्ण जिले में तेज हवाएं चलने लगी साथ ही ओलावृष्टि होने के पश्चात करीब 1 घंटे तक हुई बेमौसम बारिश से मौषम में ठंडक आ गई जिससे जिले के तापमान में गिरावट आई शाम तक मौसम ठंडा एव सुहाना हो गया।

जिले में बारिश के पूर्व जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं बारिश होने के पश्चात जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उमस बढ़ेगी
भीषण गर्मी में बे मौसम बारिश होने के पश्चात मौसम में उमस बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है जिसमें आगामी एक-दो दिन तक नागरिकों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
रबी फसल को नुकसान
गोंदिया जिले में 5 मई को हुई बेमौसम बारिश के चलते हैं रबी मौसम की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिसमें अनेक किसानों द्वारा खेत में काट कर रखी गई धान की फसल भीग कर खराब हुई है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है इसके साथ ही कुछ स्थानों पर मकान को भी नुकसान पहुंचा है।






