4 लाख 33 हजार का नशीला ड्रग्स एमडी क्रिस्टल पाउडर जप्त एक आरोपी गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया।गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले शास्त्री वार्ड संजय नगर गोविंदपुर परिसर में शहर पुलिस द्वारा गुप्त जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर नशीला पदार्थ एमडी क्रिस्टल पाउडर 19.7ग्राम जिसकी अंदाजन कीमत 4 लाख 33400 जप्त कर आरोपी असलान उर्फ बाबू इकबाल खान उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है की गोंदिया शहर में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ गांजा, ड्रग्स पाउडर, अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थोकी बिक्री का जाल बड़े पैमाने पर फैल चुका है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की गर्त में आकर उनका जीवन बर्बाद हो रहा है।
इस नशे के व्यापार पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं।
2 मई को गोंदिया शहर पुलिस को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी शहर के शास्त्री वार्ड संजय नगर गोविंदपुर परिसर निवासी असलान उर्फ बाबू इकबाल खान एमडी पाउडर की बिक्री कर रहा है।
जानकारी की पुष्टि होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार शहर पुलिस निरीक्षक द्वारा अपने दल के साथ दो शासकीय पंच, फोटोग्राफर, वजन काटा व निजी व शासकीय वाहन से शास्त्री वार्ड संजय नगर गोविंदपुर में पहुंचकर असलान उर्फ बाबू इकबाल खान के घर की पहचान करने के पश्चात उसके घर पर पहुंचकर उसका नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम असलान उर्फ बाबू इकबाल खान 21 वर्ष बताया।
इसके पश्चात उपस्थित पंचों के समक्ष उसके घर की तलाशी लिए जाने पर बेडरूम के दक्षिण पश्चिम कोने में लोहे की पेटी में गुलाबी रंग के कपड़े की थैली में एक छोटा स्टील का डब्बा पाया गया जिसमें पारदर्शक प्लास्टिक में हलके रंग का एक पाउडर पाया गया।
आरोपी के घर में तलाशी के दौरान पाए गए पाउडर की पांचों के समक्ष पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि यह एमडी क्रिस्टल पाउडर है जिसका वजन किए जाने पर 19.7 ग्राम पाया गया। जिसकी कीमत 22 हजार रूपए प्रति ग्राम इस प्रकार 4 लाख 33400 का मादक पदार्थ व एक मोबाइल जिसकी कीमत 10000 इस प्रकार 4 लाख 43400 रुपए का माल जप्त कर आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में धारा 8 (क), 22( ब )एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में सपोनी वैभव गेडाम द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर के मार्गदर्शन में गोंदिया शहर पुलिस थाने के निरीक्षक किशोर पार्वते, सपोनी वैभव गेडाम,पुलिस उप निरीक्षक अनिल डोंगरवार, सफो कवलपाल सिंह भाटिया ,पोहवा सुदेश टेमरे ,दीपक रहांगडाले, निशिकांत लौंदासे, सतीश शेडे, प्रमोद चौहान,पोसि दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने अशोक रहांगडालें, कुणाल बारेवार ,मुकेश रावते, प्रमोद सेंडे, सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे, अजय बोपचे, विजय बिसेन द्वारा की गई।

Share Post: