बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में जनगणना का पहला चरण 1 से 15 मई 2026 तक आयोजित किया गया है जिसमें नागरिक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं। इसमें सभी नागरिक स्वत अपने पूरे परिवार की जानकारी भरकर जनगणना 2017 प्रक्रिया में सक्रिय सहभाग लेकर स्व-गणना सुविधा का लाभ ले ऐसा आवाहन जिलाधिकारी डॉक्टर मंगेश गोंदावले द्वारा किया गया है।
स्व-गणना के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर का प्रयोग कर लॉगिन करने के पश्चात अपना जिओ लोकेशन चालू करें तथा अपने परिवार से संबंधित सभी सवालों का जवाब देकर आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य है।
संपूर्ण जानकारी भरने के पश्चात 11 अंकों का एस ई क्रमांक जनरेट होगा उपरोक्त नंबर को नागरिक लोग सुरक्षित सेव कर रखे तथा 15 मई 2026 के बाद घर पर आने वाले प्रगणक को देकर जनगणना प्रक्रिया को पूर्ण करें।
जनगणना अभियान में स्व-गणना प्रक्रिया सुरक्षित सुलभ व सुविधाजनक है, जनगणना वेबसाइट अंग्रेजी, हिंदी, मराठी व अन्य प्रादेशिक भाषा में उपलब्ध है । स्व-गणना की प्रक्रिया में संपूर्ण जानकारी बिना किसी गलती के भरने के लिए नागरिक अपनी सुविधा अनुसार व समझ में आने वाली भाषा का इस्तेमाल कर इसमें सक्रिय भाग लेकर स्व-गणना का लाभ ले।

– जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना करने के लिए बार कोड दिया गया है जिसे गूगल लेंस के माध्यम से स्कैन किया जा सकता है।







