बुलंद गोंदिया। नृसिंह भगवान प्रगटोत्सव प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी गुरुवार 30 अप्रैल को शीतला माता व नृसिंह मंदिर पान लाइन सब्जी मंडी में मनाया जाएगा।
भगवान विष्णु के अवतारनृसिंह भगवान प्रगटोत्सव उत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, इसी परंपरा के अनुसार इस वर्ष गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को सब्जी मंडी पान लाइन के शीतला माता व नृसिंह भगवान मंदिर में मनाया जाएगा।
उपरोक्त प्रगटोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
जिसमें दोपहर 3:00 बजे से भजन संध्या
शाम 5:30 बजे पूजा अभिषेक वह 7:00 बजे आरती एव 56 भोग लगाया जाएगा।
इस अवसर पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओ के शामिल होने का आव्हान नृसिंह भगवान प्रगटोत्सव उत्सव समिति गोंदिया द्वारा किया गया है।






