नाबालिक से दुष्कर्म आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास व 20 हजार का जुर्माना

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले गौतम नगर बाजपेयी वार्ड निवासी लक्ष्मण उर्फ मुक्का इसरु ब्राह्मणकर उम्र 47 वर्ष को 7 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार देते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश क्रमांक 3 ने सश्रम आजीवन कारावास व 20हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई।

प्रकरण इस प्रकार है कि गौतम नगर निवासी आरोपी लक्ष्मण उर्फ मुका ईसरु ब्राम्हणकर उम्र 47 वर्ष द्वारा 8 मई 2024 को यह जघन्य अपराध किया था। जिसमें 7 वर्षीय नाबालिक को अपने घर में ले जाकर घर का दरवाजा बनकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इस मामले में पीड़िता की ओर से फरियादी की शिकायत पर गोंदिया शहर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376 (एबी)376 (जे ) सहायक धारा 6 बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कानून 2012 के तहत मामला दर्ज कर आरोप पत्र जिला वसत्र न्यायाधीश क्रमांक 2 के न्यायालय में पेश किया जहां स्पेशल फौजदारी प्रकरण चलाया गया।

उपरोक्त प्रकरण में विशेष न्यायाधीश तथा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न गौतम द्वारा आरोपी को पास्को एक्ट 2012 के अंतर्गत धारा 6 वह भारतीय दंड संहिता कलम 376 (एबी के तहत दोषी करार दिया तथा पास्को एक्ट 42 के अनुसार स्वतंत्र सजा दी गई उपरोक्त प्रकरण में पीड़िता की ओर से 11 गवाह को पेश किया गया जिसमें एक मूक बधिर स्कूल के विशेष शिक्षक का भी समावेश था ।
इस मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम आजीवन कारावास व 20000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जुर्माना न भरने पर आरोपी को 2 वर्ष का अतिरिक्त आश्रम कारावास भुगतना होगा।
जुर्माने की राशि इक समय अवधि के पश्चात पीड़िता को देने का आदेश दिया इसके साथ ही जिला विधि सेवा प्राधिकरण गोंदिया को निर्देश दिया गया कि पीड़िता के पुनर्वास के लिए शास न द्वारा निश्चित नुकसान भरपाई शासन की योजना के माध्यम से दिया जाए।

प्रकरण में सरकार की ओर से सहायक संचालक तथा सरकारी अभियुक्त सतीश यु घोड़े ने पक्ष रखा तथा नाबालिक पीड़िता को न्याय दिलवाया तथा आरोपी को सजा दिलवाकर समाज के समक्ष एक मिसाल रखी।
उपरोक्त प्रकरण में मामले की जांच महिला पुलिस उप निरीक्षक पूजा सुरलकर द्वारा की गई तथा न्यायालय कार्य में मपोसी निता पोटफोडे विशेष सहयोग किया .
पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट जांच पर जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर तथा गोंदिया शहर के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते ने सराहना की।

Share Post: