तिरोडा -भीषण सड़क हादसा टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी जबरदस्त टक्कर महिला व नाबालिग की घटनास्थल पर मौत

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता तिरोडा)- तिरोडा शहर के सुकड़ी नाका परिसर में शुक्रवार 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:45 पर एक टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी इस हादसे में एक महिला वह एक नाबालिग बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कासा (काटी-बिरसोला) निवासी कमाउस धर्मदास चौधरी यह अपने दुपहिया वाहन क्रमांक MH35 AV 4102 से जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे टिप्पणी चालक द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से चलते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी यह टक्कर ईतनी भीषण थी की मोटरसाइकिल पर सवार 35 वर्षीय महिला हंसलता चौधरी वह 09 वर्ष का बालक तन्मय चौधरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मोटरसाइकिल चालक कमाउस धर्मदास चौधरी को इस दुर्घटना में ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

दुर्घटना घटित होते ही टिप्पर वाहन चालक टिप्पर सहित घटनास्थल से फरार हो गया।
इस हादसे की सूचना मिलती ही तिरोडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

दुर्घटना का हॉटस्पॉट बना तिरोडा शहर
तिरोडा शहर दुर्घटना का हॉटस्पॉट बना हुआ है गत दिनों एक टिप्पर चालक द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से भाजपा कार्यकर्ता को टक्कर मार दी थी जिसके घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी इसके साथ भी इसके साथ ही इस माह अनेक हादसे तिरोडा शहर में घटित हुई है जिसे तिरोडा शहर दुर्घटना का हॉटस्पॉट बन गया है।

Share Post: