हत्या डकैती आर्म एक्ट जैसे संगीन मामलों के आरोपी को पिस्तौल सहित लोकल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के नेहरू चौक परिसर में संदेहास्पद स्थिति में घूम रहे आरोपी शुभम पुरुषोत्तम हरदिये उम्र 28 वर्ष जिस पर हत्या, डकैती, लुटपाट, आर्म एक्ट जैसे अनेक गंभीर मामले दर्ज है जिसे पिस्तोल वह दो जीवित कारतूस सहित लोकल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले में अवैध हथियारों पर असरदार तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे द्वारा दिए गए हैं। इसी निर्देशानुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर की टीम गोंदिया शहर परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी इसी दौरान विश्वसनीय सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि गंभीर अपराध करने के उद्देश्य से शुभम पुरुषोत्तम हरदीये 28 वर्ष बाजपेई चौक निवासी यह अवैध हथियार के साथ नेहरू चौक से निर्माणाधीन पुलिया की और घूम रहा है।

विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होने पर पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच के पथक द्वारा 22 अप्रैल की रात 9:30 बजे के दौरान नेहरू चौक से जनता पावभाजी के समीप मार्ग पर संदेहास्पदअवस्था में घूमते हुए शुभम दिखाई दिया जिसकी कमर में पिस्टल जैसी एक वस्तु थी।
पुलिस दल को देखते ही उसने मार्ग के किनारे एक कपड़े की दुकान के खड्डे के नीचे छुपा दिया इस पर पुलिस दल द्वारा उसे अपने कब्जे में लेकर उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शुभम पुरुषोत्तम हरदिये उम्र 28 वर्ष वाजपेई चौक निवासी बताया तथा पुलिस को देखते ही कपड़े की दुकान में क्या छुपाया इस पर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसने गोलमाल जवाब दिया।

जिस पर कपड़ा दुकान पर पंचो के समक्ष तलाशी लिए जाने पर दुकान से पिस्तोल वह दो जीवित कारतूस बरामद किया ।
आरोपी शुभम के पास पिस्तौल संबंधित किसी भी प्रकार के वैद्य दस्तावेज प्राप्त नहीं होने पर गोंदिया शहर पुलिस थाने में धारा 3,25 भारतीय हथियार कानून 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया उपरोक्त मामले में आगे की जांच गोंदिया शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।

उल्लेखनीय है की आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लूटपाट, आर्म एक्ट , जुआ इस प्रकार 11 गंभीर मामले दर्ज है तथा आरोपी को वर्ष 2021 में गोंदिया जिले से 3 महीने के लिए तड़ीपार किया गया था तथा वर्ष 2024 में एम. पी. डी. ए के अंतर्गत एक वर्ष के लिए अमरावती कारागृह में भेजा गया था।
इस प्रकार के गंभीर अपराध करने वाला आरोपी लोडेड पिस्तौल सहित शहर में घूमते हुए लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर होने वाले एक गंभीर अपराध को रोकने में सफलता प्राप्त हुई।

उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उप निरीक्षक राजु मिश्रा, पोहवा महेश मेंहर, सोमेंद्र सिंह तुरकर, संजय चौहान, पोशि संतोष केदार, राकेश इंदुरकर, चापोशि राम खंडारे द्वारा की गई1

Share Post: