बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के गोरेगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मलपुरी निवासी उसेन सेवकराम रहांगडाले उम्र 60 वर्ष की धारदार हथियार से 18 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा घर जमीन विवाद में हत्या के मामले का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मलपुरी निवासी फरियादी विमल ताई उसेन रहांगडाले उम्र 56 वर्ष द्वारा गोरेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति उसेन सेवकरामरहांगडाले उम्र 60 वर्ष यह 18 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे खेत परिसर में गया था लेकिन समय पर वापस न आने तथा देरी होने पर फरिया खेत परिसर में अपने पति को देखने के लिए पहुंची जहां उसके पति मलपुरी तलाव के किनारे पर गिरा हुआ दिखाई दिया। जिस पर आसपास के पड़ोसियों को बुलाकर फरियादी ने पति का देखा तो वह मृत अवस्था में दिखाई दिया तथा उसके गले पर धारदार शस्त्र से वार कर उसकी हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा की गई थी।
इस मामले में गोरेगांव पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्वयं मामले का निरीक्षण कर उपरोक्त मामले की जांच गोरेगांव पुलिस थाने के साथ-साथ लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के दल को सौंप कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
जिस पर लोकल क्राइम ब्रांच के अधिकारियों व सिपाहियों द्वारा जांच कर गुप्त जानकारी व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की जिसमें सामने आया कि इस हत्याकांड में हेमराज चेतराम रहांगडाले वह उसका पुत्र राहुल हेमराज रहांगडाले दोनों वर्तमान निवासी सुकड़ी बेलदार बूटीबोरी है।
मामले की पुष्टि होने पर पुरुषोत्तम अहेरकर पुलिस निरीक्षक लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा दो पथक तैयार कर आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए रवाना किया गया।
19 अप्रैल को ग्राम सुकड़ी बेलदार बूटीबोरी से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर आरोपी राहुल हेमराज रहांगडाले उम्र 26 वर्ष सुकड़ी बेलदार बूटीबोरी द्वारा बताया कि मृतक उसेन रहांगडाले मलपुरी निवासी के साथ उसके परिवार का गत 5 वर्षों से घर की जमीन का विवाद चल रहा था वह जब भी अपने ग्राम मलपुरी आते तो मृतक के साथ उनका विवाद होता था।
इसी आक्रोश के चलते राहुल हेमराज रहांगडाले वह उसके पिता हेमराज चेतराम रहांगडाले द्वारा उनके साथ काम करने वाले राहुल जगराम कुंभरे उम्र 23 वर्ष वार्ड नंबर 5 हनोतिया जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश, करण जगदीश नर्र उम्र 24 वर्ष पटनिया तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश, अभिषेक फुलनसा नरें उम्र 19 वर्ष पटनिया जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा तथा नाबालिक बालक निवासी मयारी निवासी तहसील जुन्नारदेव इनके साथ 10 अप्रैल को पहले घटनास्थल पर आकर जानकारी दी गई थी तथा इसके पश्चात हत्याकांड की साजिश को अंजाम 18 अप्रैल की सुबह बूटीबोरी से आकर मालपुरी गोरेगांव में देकर धारदार हथियार से मृतक की हत्या की।
उपरोक्त मामले में गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए गोरेगांव पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया ।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे गोंदिया के दिशा निर्देशानुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सपोनी धीरज राजूरकर,सफो राजू मिश्रा, पोहवा दीक्षित कुमार दमाहे,महेश मेहर, सुजीत हलमारे, संजय चौहान, तुलसीदास लूटे, सुबोध बिषेन, इंद्रजीत बिसेन, रियाज शेख, सोमेंद्र सिंह तुरकर, विट्ठल ठाकरे, पोसी राकेश इंदुरकर ,छगन विठृले, संतोष केदार, हंसराज भंडारकर, दुर्गेश पाटिल, चापोसी राम खंडारे, घनश्याम कुंभलवार तथा साइबर सेल के पोसी रोशन येरणे, योगेश रहिले, आकिब काझि द्वारा की गई।







