उत्तर प्रदेश के वाहन चालक की बाघ नदी में डूबकर मौत

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के अंतर्गत आने वाले शिरपुर बाघ नदी में शुक्रवार17अप्रैल की दोपहर उत्तर प्रदेश के वाहन चालक प्रेम सिंह नदी में नहाने गया था लेकिन संतुलन बिगड़ जाने से डूब कर उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले सिरपुर ग्राम से होकर बहने वाली बाघ नदी में महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग से जाते समय उत्तर प्रदेश के वाहन चालक प्रेम सिंह उम्र 34 वर्ष यह नहाने के लिए नदी में गया था किंतु संतुलन बिगड़ जाने से वह गहरे पानी में जाकर डूब गया।
इसकी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन विभाग को मिलते ही शोध व बचाव पथक को रवाना कर डूबे हुए वाहन चालक की तलाश शुरू की जिसमें कुछ घंटे की तलाशी के पश्चात मृतक के शव को निकाला गया।
उपरोक्त मामले में देवरी पुलिस आने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई।

Share Post: