CBSC दसवीं बोर्ड परीक्षा में शादाब क़ुरैशी ने बनाया रिकॉर्ड 96 प्रतिशत अंक किए प्राप्त

बुलंद गोंदिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के रिजल्ट में ऑनलाइन जारी हुए जिसमे गोंदिया के सामाजिक कार्यकर्ता ईरशाद कुरैशी के छोटे बेटे शादाब कुरैशी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में बेहतर प्रदर्शन नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि गत वर्ष उनके बड़े भाई हफ़िज़ ने 12 th CBSE में 84 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया था, अब शादाब ने भी जी-जान लगाकर पढाई की और दसवीं बोर्ड परीक्षा CBSE में 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का और माता-पिता का नाम रोशन किया है।

शादाब इरशाद कुरैशी गोंदिया पब्लिक स्कूल के छात्र है। उनके दसवीं बोर्ड परीक्षा CBSE में टॉप करने पर जहां स्कूल के संचालक टीम ने बधाई दी,वहीं समाज में इस होनहार युवक को उसके उज्ज्वल भविष्य को लेकर बधाइयां मिल रही है।

Share Post: