सांसद प्रफुल्ल पटेल 7 व 8 अप्रैल को भंडारा- गोंदिया जिले के दौरे पर

बुलंद गोंदिया। सांसद प्रफुल्ल पटेल गोंदिया भंडारा जिले के दो दिवसीय दौरे पर सातवां 8 अप्रैल को गोंदिया आगमन हो रहा है।
सांसद प्रफुल्ल पटेल 7 व 8 अप्रैल को भंडारा एव गोंदिया जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे जिसमें 7 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे चांदपुर देवस्थान में हनुमान जी के दर्शन ,11:30 बजे एमटीडीसी रिसोर्ट चांदपुर में पक्ष पदाधिकारी की बैठक में उपस्थित ,दोपहर 2:00 बजे सिंधी धर्मशाला खैरलांजी रोड तिरोडा में पक्ष के पदाधिकारी वह कार्यकर्ताओं की सभा में उपस्थित, शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मुलाकात व चर्चा रामनगर गोंदिया निवास स्थान में उपस्थित रहेंगे।
अप्रैल बुधवार को दोपहर 12:00 बजे नवेगांव बांध राष्ट्रीय उद्यान में जल से नौका विहार का शुभारंभ कार्यक्रम ,दोपहर 2:00 बजे साकोली में सुनील फुंडे के निवास स्थान में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से मुलाकात, दोपहर 3:30 शासकीय विश्रामगृह लाखनी में आयोजित सभा में उपस्थित शाम 5:30 बजे शासकीय विश्रामगृह भंडारा में कार्यकर्ताओं की सभा में उपस्थित रहेंगे उपरोक्त आयोजित कार्यक्रमों में पक्ष के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ऐसा आव्हान राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा किया गया है।

Share Post: