52 ट्रेनों का अस्थाई रूप से बदला प्लेटफार्म 3 से छूटने वाली ट्रेन अब 1 वह 2 से होंगी रवाना

बुलंद गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक का डिस्मेंटल कार्य शुरू होने के चलते 52 ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया तीन नंबर से छुटने वाली ट्रेने अब कुछ दिनों तक प्लेटफार्म क्रमांक 1 व 2 से रवाना होंगी।

गौरतलब है की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 3 का डिस्मेंटल ( सुधार कार्य) शुरू होने के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा 52 ट्रेनों का अस्थाई रूप से प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है।

जिसमें प्लेटफार्म क्रमांक 3 से संचालित होने वाली ट्रेन जो बिलासपुर से नागपुर की ओर जाती है वे अब प्लेटफार्म क्रमांक 1 व 2 से रवाना होंगी , इन परिवर्तित ट्रेनों में अधिकांश ट्रेन प्लेटफार्म क्रमांक 2 से तथा कुछ ट्रेन है प्लेटफार्म क्रमांक 1 से संचालित होगी यह व्यवस्था ट्रेन के सुरक्षित व सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने हेतु लागू की गई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि स्टेशन पर पहुंचने के पश्चात उद्घोषणा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड व रेलवे कर्मचारियों द्वारा दी जा रही जानकारी पर ध्यान देते हुए उसी के अनुसार प्लेटफार्म का चयन करें।

1 व 2 से संचालित होने वाली ट्रेन सुचारू
जिन ट्रेनों का पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्लेटफार्म क्रमांक 1 व 2 से संचालित होती है उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है वह अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही चलेंगी तथा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।

Share Post: