रेत का टिप्पर बना काल स्कूटी सवार महिलाओं को कुचला घटनास्थल पर मौत बेटी जख्मी आक्रोशित नागरिकों ने किया रास्ता जाम

बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले दासगांव मार्ग पर शुक्रवार 3 अप्रैल की दोपहर 11:30 से 12:00 बजे के दौरान रेत से भरे टिप्पर के चालक ने स्कूटी चालक महिला को कुचल दिया इस हादसे में कटंगी निवासी रामेश्वरी धनलाल नागपुरे 42 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई वहां उसकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया तहसील के ग्राम कटंगी से स्कूटी से अपनी बेटी के साथ मध्य प्रदेश के ग्राम आरंभा अपनी सास के अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वरी धनलाल नागपुरे अपनी बेटी वैष्णवी धनलाल नागपुरे के साथ जा रही थी। इसी दौरान दासगांव मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे रेत से भरे टिप्पर क्रमांक एम एच 40 बीएफ 8080 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाते हुए स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी।

जिसमें स्कूटी चालक महिला ट्रक के चक्के में आ गई तथा उसका सर बुरी तरीके से कुचल गया व उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा स्कूटी में सवार उसकी बेटी वैष्णवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे उपचार के लिए तत्काल गोंदिया के चिकित्सालय में रवाना किया गया।

नागरिकों में आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम के नागरिकों में आक्रोश निर्माण हो गया तथा मार्ग पर पत्थर रख रास्ता जाम करने के साथ ही टायर जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। इसी दौरान टिप्पर चालक ने भागने का प्रयास करने लगा तो नागरिकों द्वारा उसके पकड़ कर उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द किया।

रेती से भारी वाहन चालकों का आतंक
दासगॉव पर नदी के घाटों से रेती का अवैध उत्खनन कर बड़े पैमाने पर परिवहन किया जाता है जिसके चलते रेत से भारी वाहन चालकों द्वारा तेज गति से लापरवाही पूर्ण तरीके से इस मार्ग से वाहनों को प्रतिदिन चलाया जाता है जिससे दुर्घटना आए दिन घटित होते रहती है।

Share Post: