ईटियाडोह कि नहर में डूब कर 19 वर्षीय युवती पायल सहारे की मौत

बुलंद गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरगांव निवासी 19 वर्षीय युवती पायल वामन सहारे की ईटियाडोह की नहर में डूब कर मौत हो गई जिसका शव 24 घंटे के पश्चात मंगलवार 31 मार्च की सुबह घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरगांव निवासी पायल वामन सहारे सोमवार 30 मार्च की सुबह प्रतिदिन के अनुसार कपड़े धोने के लिए ईटियाडोह नहर में गई थी वर्तमान में रबी फसल के लिए नहर में पानी छोड़ा गया था जिससे नहर लबालब बह रही थी इसी दौरान कपड़े धोते समय पायल का संतुलन बिगड़ गया तथा वह नहर के पानी में गिरकर बह गई।

इस घटना की जानकारी ग्राम वासियों को मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों तथा पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे किंतु नहर में पानी 20 फुट होने के चलते तलाश कार्य में काफी परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए ईटियाडोहसिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी बंद किया गया।
पानी बंद होने के पश्चात पायल की तलाश शुरू की गई।
24 घंटे बाद मिला शव
सोमवार को देर रात तक तलाश किया गया लेकिन रात में अंधेरा होने की वजह से 31 मार्च मंगलवार की सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसमें घटना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर मृतक पायल का शव प्राप्त हुआ।

पुलिस बनने का सपना
पायल पढ़ाई में अत्यंत बुद्धिमान वह मेहनती विद्यार्थी के रूप में जानी जाती थी तथा पुलिस विभाग में शामिल होने का उसका एक बड़ा स्वप्न था जिसके लिए वे नागपुर में जाकर तैयारी कर रही थी, जिसमें शारीरिक अभ्यास वह अनुशासन जीवन शैली के चलते ग्राम के अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा बन रही थी किंतु नियति के इस कालचक्र के चलते उसके स्वप्न पर पानी फिर गया तथा उसका अ समय अंत हुआ।
इस दर्दनाक घटना से मोरगांव सहित संपूर्ण परिसर में शोक निर्माण हो गया।

Share Post: