भगवान श्री वर्धमान महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर शासकीय चिकित्सालय में फल वितरण

बुलंद गोंदिया। भगवान श्री वर्धमान महावीर स्वामी जन्मोत्सव 2026 के पावन अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्य सकल जैन समाज द्वारा आयोजित किए गए इसी के अंतर्गत मंगलवार 31 मार्च को गोंदिया के दोनों शासकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वह बिस्किट का वितरण किया गया।

गौरतलब है की 1008 भगवान श्री वर्धमान महावीर स्वामी जन्मोत्सव 2026 का आयोजन गोंदिया में सकल जैन समाज द्वारा भव्य रूप से आयोजित कर 5 दिनों तक विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया।


जिसके अंतर्गत मंगलवार 31 मार्च को गोंदिया की शासकीय महिला चिकित्सालय बाई गंगाबाई वह कुंवर तिलक सिंह सामान्य चिकित्सालय में सकल जैन समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने पहुंचकर मरीजों को फल वह बिस्किट का वितरण किया गया इस पुण्य कर में समाज के युवा साथी ,महिलाएं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक सहयोग प्रदान किया।
जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं में आर्यन जैन, दिनेश जैन, रजत जैन, अनुज जैन, धनेश जैन,अन्नी जैन हरेश जैन अमित जैन, मनीष जैन, जिन्की जैन ,जिया जैन, ऋषिका जैन रेनी जैन, आर्या जैन, पिहु जैन रेखा जैन व स्वाति जैन ने प्रमुख रूप से अपना सहयोग प्रदान किया जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Share Post: