स्वर्गीय मनोहर भाई पटेल जयंती 9 फरवरी को होने वाला स्वर्ण पदक समारोह स्थगित

बुलंद गोंदिया। शिक्षण महर्षि स्वनामधन्य नेता स्वर्गीय मनोहर भाई पटेल की जयंती 9 फरवरी को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला स्वर्ण पदक समारोह इस वर्ष 2026 को स्थगित किया गया।

स्वनामधन्य नेता शिक्षण महर्षि स्वर्गीय मनोहर भाई पटेल की जयंती 9 फरवरी पर प्रतिवर्ष जिले के प्राविण्य प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए स्वर्ण पदक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,किंतु वर्ष 2026 में राज्य के उपमुख्यमंत्री जन नेता अजित दादा पवार के आकस्मिक निधन के चलते राज्य की जनता में शोक संतृप्त है।
इस कारण से गोल्ड मेडल वितरण कार्यक्रम को स्थगित किया गया है इस प्रकार की जानकारी आयोजन समिति के सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र जैन द्वारा दी गई है।

Share Post: