गादमुक्त बांध जल युक्त शिवार योजना के कार्य को जिले में दे गति – डॉ परिणय फुके

बुलंद गोंदिया। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना योजना गाद मुक्तबांध जलयुक्त शिवार योजना के कार्य की समीक्षा सभा जिलाधिकारी कार्यालय में विधायक परिणय फुके की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी इस अवसर पर फुके ने निर्देश दिया कि जिले में इस योजना के कार्यों को गति प्रदान की जाए।
गौरतलब है की राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संकल्पित महत्वपूर्ण योजना गादमुक्त बांध जल युक्त शिवार योजना के अंतर्गत आर्थिक वर्ष 2024 -25 में जिले के 131 कार्यों को मंजूर किया गया था जिसके अंतर्गत 11 लाख 30हजार घन मीटर गाद निकालने का नियोजन हुआ था किंतु अब तक केवल 49 कार्य ही पूर्ण हुए तथा उसमें से 2 लाख 43 हजार घनमीटर गाद ही निकाली गई जिससे यह कार्य मात्र 38% ही पूर्ण हुआ है ऐसा स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

आयोजित सभा के दौरान अधूरे कार्य में आने वाली समस्याओं की समीक्षा की गई जिसमें यह सामने आया कि संबंधित संस्थानों में मेंन पावर की कमी होने के चलते कामों में विलंब हो रहा है, भविष्य में ऐसी खामियों से बचने के लिए संबंधित संस्थाएं पहले से प्लानिंग कर कार्यों का स्पष्ट रूप रेखा तैयार करें ऐसा निर्देश डॉक्टर फुके द्वारा इस समय दिया गया साथ ही काम शुरू करने के पूर्व ग्राम स्तर पर किसानों से सीधे संपर्क कर योजना के बारे में उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए ताकि योजना अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सके साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र की जलसंधारण विषय में दूर दृष्टि वह विजन सच्चे अर्थों में सफल हो सके।
इस योजना से जिले में भूमिगत जल स्तर 243.35 घन मीटर बड़ा है जिससे सिरपुर बांध यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

गत वर्ष 5 करोड रुपए के 131 कार्यों का नियोजन किया गया था चालू वर्ष में 8 करोड रुपए के 670 कार्यों का नियोजन किए जाने की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में गाद मुक्त बांध जल युक्त शिवार योजना का अधिक असरकारी तरीके से योजना को चलकर किसानों को पानी का भविष्य में लंबे समय तक लाभ मिले इसके लिए प्रशासन व संबंधित यंत्रणा सामान जैसे कम करें ऐसा आवाहन डाॅ परीणय फुके द्वारा किया गया।

आयोजित सभा में जिलाधिकारी प्रजित नायर, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ,जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम मुरुगनाथन उपवन संरक्षक पवन जोंग, प्रादेशिक जलसंधारण अधिकारी अनंत जगताप के साथ ही पंकज रहांगडाले ,मुनेश रहांगडाले दीपा चंद्रिकापुरे चेतन बढ़गाए चित्रकला चौधरी योगिता पुंड आदि उपस्थित थे।

Share Post: