बुलंद गोंदिया। दिव्यांगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए सक्षम कार्यालय गोंदिया में गत दिनो निशुल्क साप्ताहिक दिव्यांग दवाखाने का शुभारंभ किया गया था जिसका लाभ जिले के दिव्यांगों को बड़े पैमाने पर मिल रहा है।
गौरतलब है की दिव्यांगों की विभिन्न समस्या ,स्वास्थ्य व कल्याण के लिए सक्षम कार्यालय गोंदिया में निशुल्क साप्ताहिक दिव्यांग दवाखाने का शुभारंभ किया गया था।
जिसमें वरिष्ठ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगों की नियमित जांच की जा रही है साथ ही उन्हें आवश्यक निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही है। दवाखाने की विशेषता यह है कि यहां सामान्य जांच तक सीमित न रहकर आवश्यकता पड़ने पर गंभीर अथवा विशेष रोगों से ग्रस्त दिव्यांग मरीजों को उच्च चिकित्सा की सुविधा हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास रेफर किया जाता है जहां उनका समुचित उपचार करवाया जाता है जिससे दिव्यांग को समय पर सही उपचार मिल पा रहा है तथा उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है।
विशेष यह है कि सक्षम गोंदिया का मुख्य उद्देश्य समाज के दिव्यांग लोगों की निस्वार्थ सेवा करना है इसी उद्देश्य के अंतर्गत संस्था द्वारा अपने नियमित सामाजिक एवं सेवा कार्यों के साथ-साथ निशुल्क दिव्यांग दवाखाने का संचालन किया जा रहा है।
सक्षम गोंदिया की यह दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सराहनीय उदाहरण है जिसे समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।







