बरबसपुरा ग्राम में स्वच्छता के लिए दो घंटा गाड़ियों का लोकार्पण

बुलंद गोंदिया। कुड़वा जिला परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरबसपुरा में स्वच्छता के लिए जिप सदस्य पूजा अखिलेश सेठ के प्रयासों से दो घंटा गाड़ियों का लोकार्पण किया गया।

गौरतलब है की ग्राम बरबसपुरा के अनेक नागरिकों द्वारा स्वच्छता के लिए जिला परिषद सदस्य पूजा अखिलेश सेठ से निवेदन किया था।
इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पूजा अखिलेश सेठ ने 15वें वित्त आयोग की निधि से दो बैटरी घंटा गाड़ियों को मंजूर करवाया।
जिसका 6 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत बरबसपुर में पूजा सेठ के हस्ते लोकार्पण किया गया।

इस अवसर परविनोद बिसेन सदस्य पंचायत समिति, लेविन डोंगरे, सरपंच, ग्रामपंचायत सदस्य अभय गौतम, सुभाष गजभिए, पुष्पा सोनवाने, शांता चौधरी, पूर्व सरपंच गीता बाई नागपुरे. मनोज नागपुरे , वजीर बिसेन, रणजीत बोरकर, गोविन्द वासनिक, डॉ योगराज नागपुरे , नितेश गौतम, सुरेश सोनवाने, रमेश हटवार, योगेश पारधी, छानेद्र् बिसेन, संघमित्रा वैद्य, रसिका गजभिए, सुजाता दहाट, राजेंद्र बिसेन, मनीराम बिसेन, दिनेश बसोड़, शीतल शेंडे , अरुण नागपुरे , येरने मैडम, एवं ग्राम विकास अधिकारी नेवारे मैडम उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज नागपुरे एवं आभार गोविंद वासनिक ने व्यक्त किया।

Share Post: