बुलंद गोंदिया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे के दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच का दल गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत गस्त लगा रहा था, इसी दौरान गुप्त जानकारी मिली थी परसटोली छोटा गोंदिया निवासी लवकुश गजभिए नामक युवक ने तलवार से केक काटकर परिसर में दहशत फैलाई है जिस पर लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर अपने दल के साथ गोंदिया शहर परिसर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे इसी दौरान 6 जनवरी 2026 की मध्य रात उन्हें गुप्त जानकारी प्राप्त हुई कि एक युवक लवकुश गजभिए उम्र 28 वर्ष निवासी परसटोली छोटा गोंदिया द्वारा एक लोहे की बड़ी तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है।
व उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैलाने का कार्य किया है जिस पर लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर उसने जानकारी दी कि परिसर के नागरिकों में दहशत फैलाने के लिए उसने यह किया है।
तथा तलवार अपने संजय नगर घर के पीछे नाले के पास छुपा कर रखा हुआ है जिसे पंचों के समक्ष लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा जप्त किया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में भारतीय हथियार कानून की धारा 4,25 के तहत मामला दर्ज किया।
उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे के दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार राजू मिश्रा पो.हवा महेश मेहर ,पो.शि राकेश इंदुरकर पोशि संतोष केदार द्वारा की गई।





