5 हजार की रिश्वत मुख्याध्यापिका अजया जागेश्वर चूटे वह परिचय एसीबी की गिरफ्त में

बुलंद गोंदिया। श्री विद्या गर्ल्स हाई स्कूल सातगांव साकरीटोला सालेकसा की मुख्याध्यापिका श्रीमती अजया जागेश्वर चूटे उम्र 43 वर्ष वह परिचर देवराज अनंतराम चिंधालोरे उम्र 58 वर्ष को 5 हजार की रिश्वत के मामले में गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो रंगे हाथोंधर दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण इस प्रकार है कि शिकायतकर्ता श्री विद्या गर्ल्स हाई स्कूल सातगांव साकरीटोला तहसील सालेकसा में 1जनवरी 1997 से परिचय के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता को 1 जनवरी 2024 से सेवा के अंतर्गत प्रगति योजना का लाभ मिलने का आदेश प्राप्त हुआ था किंतु उसे प्रत्यक्ष में उपरोक्त योजना का लाभ मई 2025 से उसके वेतन में मिल रहा था।
जिसे 1 जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक के 16 महीने की सेवा अंतर्गत प्रगति योजना के लाभ के फर्क की बकाया राशि मिलने के लिए मुख्य अध्यापिका अजय चुटे श्री विद्या गर्ल्स हाई स्कूल सातगांव को निवेदन किया था जिस पर शिकायतकर्ता से 5000 के रिश्वत की मांग कर 2000 की रिश्वत प्राप्त करने के पश्चात 3000 की राशि वेतन मिलने के बाद देने की बात कही।
उपरोक्त मामले में शिकायतकर्ता द्वारा गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करवाया जिस पर एसीबी गोंदिया द्वारा 5 जनवरी 2026 को जाल बिछाते हुए मुख्य अध्यापिका की ओर से परिचय देवराज अनंतराम चिंधालोरेको 3000 की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उपरोक्त कार्रवाई के पश्चात दोनों आरोपियों की घर की तलाशी शुरू थी।
आरोपियों के खिलाफ सालेकसा पुलिस थाने में शिकायतकर्ता पुलिस निरीक्षक उमाकांत उगले एसीबी गोंदिया की शिकायत पर भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून 1988 की धारा 7,12 संशोधित कलम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया।
उपरोक्त करवाई पुलिस अधीक्षक एसीबी नागपुर डॉ दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी बाविस्कर,विजय माहुलकर के मार्गदर्शन में उमाकांत उगले, पोलीस निरीक्षक,फौजदार चंद्रकांत करपे , पोलीस हवलदार संजय बोहरे, मंगेश कहाळकर, पोलीस नाईक संतोष शेंडे संतोष बोपचे, प्रशांत सोनवणे, कैलास काटकर, संगीता पटले, रोहिणी डांगे, दीपक बाटबर्वे द्व्रारा की गयी।

Share Post: