जंगली भैंस का हमला किसान की घटना स्थल पर ही मौत

बुलंद गोंदिया। गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनेगांव निवासी किसान पर रविवार 4 जनवरी की सुबह 9:30 से 10:00 बजे के दौरान जंगली भैंस ने हमला कर दिया इस हमले में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

गौरतलब है की गोंदिया जिले के संरक्षित वन क्षेत्र से लगे ग्रामों में गत कुछ समय से वन्यजीवों के हमले की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी सामने आ रही है।
इसी प्रकार का एक मामला रविवार 4 जनवरी 2026 की सुबह 9:30 से 10:00 के दौरान सामने आया जिसमें गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनेगांव जो नवेगांव नागझिरा संरक्षित वन क्षेत्र से लगा हुआ है के निवासी किसान नीलकंठ नंदलाल तुरकर उम्र 57 वर्ष यह प्रतिदिन के अनुसार अपने घर से कृषि कार्य के लिए खेत की ओर जाने के लिए निकला था तथा गांव के चौक में मित्रों के साथ चर्चा करने के पश्चात सोनेगांव से शहारवानी मार्ग पर स्थित अपने खेत की ओर जा रहा था इसी दौरान जंगल की ओर आए जंगली भैंस ने उसे पर अचानक हमला कर उसके पेट में अपने सींग से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
इस अचानक हमले में किसान नीलकंठगंभीर रूप से जख्मी हो गया व उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम में हड़कंप मच गया तथा ग्रामवासी घटनास्थल पर पहुंचकर जोर से शोर कर जंगली भैंस को जंगल की ओर भगाया लेकिन वह चीचटोला वह कवलेवाड़ा गांव की ओर भाग जहां भी ग्रामीणों द्वारा शोर कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया।
इस हादसे से ग्राम परिसर मेंभय का वातावरण निर्माण हो गया है तथा इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है।

Share Post: